फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाह के सिर्फ पांच माह: शादी से नाखुश पति-पत्नी का ऐसा अंत, हैरत में पूरा गांव, बिचौलिए की हत्या का था प्लान

Fri, 30 Jun 2023 12:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Jun 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Lover couple not happy his marriage and husband himself suicide by shot after murder of wife
मुजफ्फरनगर मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

शादी के पांच महीने बाद ही दंपती का ऐसा अंत हुआ कि हर कोई हैरत में आ गया। वहीं, घटनास्थल का मंजर देखकर तो लोगों की चीख ही निकल गई। पति-पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद एसपी सिटी और एसपी देहात भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। 



ऐसे हुई दोनों की मौत
बताया गया कि नवदंपती शुक्रवार की अलसुबह थाना क्षेत्र के गांव गादला में बिचौलिए के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग की तो वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद भीड़ ने दोनों को घेर लिया। वहीं, खुद को घिरा हुआ देखकर पति ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया।

Muzaffarnagar: Lover couple not happy his marriage and husband himself suicide by shot after murder of wife
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, मुखियाली निवासी नसीम और उसकी पत्नी तमन्ना शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे अपने रिश्तेदार सद्दाम के घर गादला पहुंचे। सद्दाम नमाज पढ़ने गया हुआ था। नसीम ने सद्दाम के घर में जाते ही हवाई फायर की। पड़ोसी साबिर ने जैसे ही दीवार के ऊपर से देखा और उन्हें ललकारा तो नसीम की पत्नी तमन्ना ने साबिर पर गोली चला दी। साबिर गोली लगने से घायल हो गया है। 

Muzaffarnagar: Lover couple not happy his marriage and husband himself suicide by shot after murder of wife
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस बीच भीड़ को देख दोनों पति-पत्नी हाथों में पिस्टल लेकर भागने लगे। लेकिन, जब नसीम ने देखा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया है तो पहले तो नसीम ने तमन्ना को गोली मारी और इसके बाद अपने आप को गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Lover couple not happy his marriage and husband himself suicide by shot after murder of wife
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

गोली लनगे के बाद नसीम की मौके पर और तमन्ना की भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई। उधर, साबिर का भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Lover couple not happy his marriage and husband himself suicide by shot after murder of wife
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि लगभग पांच माह पूर्व सद्दाम द्वारा मृतक नसीम की शादी कराई गई थी। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सूचना के बाद सीओ भोपा व थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, नई मंडी और ककरौली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed