फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: प्रवासी पक्षी देखने हैं तो चले आइए हैदरपुर वेटलैंड, खूबसूरत परिंदों से भरा है खजाना

Thu, 20 Oct 2022 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Oct 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: come to Haiderpur wetland to see migratory birds
हैदरपुर वैटलेंड में पहुंचे प्रवासी पक्षी - फोटो : हैदरपुर वैटलेंड में पहुंचे प्रवासी पक्षी

प्राकृतिक नजारों और पक्षियों से प्रेम करने वालों के लिए हैदरपुर वेटलैंड किसी खजाने से कम नहीं हैं। यहां प्राकृतिक नजारों की भरमार तो है ही, साथ ही 80 से ज्यादा तरह के प्रवासी पक्षी भी हैं। कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर प्रवासी पक्षी डेरा डालते हैं और अपना वंश आगे बढ़ाते हैं। इनमें ब्लैकनेक्ड स्टोर्क, पेंटेड स्टोर्क, ग्रे बिलिड कूकू, हनी बजर्ड, ग्रे हॉनबिल, जकाना, ओपनबिल स्टोर्क, कॉटन पिजम, हेरोन आदि 80 से अधिक प्रजाति के पक्षी दिखते हैं। मुख्य रूप से ये पक्षी मंगोलिया, साइबेरिया, नार्वे सहित पूरे यूरोपियन देशों से आते हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक काफी संख्या में प्रवासी पक्षी यहां पहुंच जाते हैं। यही कारण है कि इन दिनों गंगा का किनारा इन विदेशी मेहमानों से गुलजार हो रहा है। 



पिछले साल हैदरपुर वेटलैंड में आयोजित किए बर्ड फेस्टिवल में दो ही दिन में पक्षियों की 267 प्रजाति नजर आईं थी। उत्तर भारत में ग्रे लेग गूज पक्षी का सबसे बड़ा जमावड़ा हैदरपुर वेटलैंड में ही मिला है। वेटलैंड में इस प्रजाति के करीब साढ़े तीन हजार पक्षी तक एकसाथ जर आ चुके हैं। इस सीजन में इन पक्षियों के यहां पहुंचने से पर्यावरण प्रेमी गदगद हैं। देखें ये तस्वीरें।

Muzaffarnagar: come to Haiderpur wetland to see migratory birds
हैदरपुर वैटलेंड में पहुंचे प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला

हैदरपुर वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग भी की जाती है। पिछले साल यहां देश भर के बर्ड वॉचर ने वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग की थी। बर्ड वॉचिंग में पहले ही दिन में 100 से अधिक प्रजाति दिखीं थी। इनमें चार नई प्रजाति भी दिखी थीं। वेटलैंड में पहली बार बर्ड वॉचिंग के दौरान ऑरफियन वार्बलर, व्हाइट टेल्ड ईगल, ब्राह्मिनी काइट, पेंडूलाइन टिट आदि पक्षी दिखे थे। इस बार भी इन परिंदों के यहां बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।  

Muzaffarnagar: come to Haiderpur wetland to see migratory birds
तस्वीरें - फोटो : amar ujala

बर्ड वॉचिंग के लिए यहां सुबह का समय सबसे मुफीद है। बर्ड वॉचिंग के दौरान आप यहां देशी-विदेशी पक्षियों के साथ साथ कछुए भी बड़ी संख्या में देख सकते हैं। वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के बड़े-बड़े झुंड भी दिखते हैं। कुछ झुंडों में तो पक्षियों की संख्या सैकड़ों में रहती है। विदेशी पक्षियों के यहां पहुंचने पर पर्यावरण प्रेमी जहां इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं। वहीं वेटलैंड में जैव विविधता बढ़ने से पर्यावरण प्रेमी गदगद दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: come to Haiderpur wetland to see migratory birds
तस्वीरें - फोटो : amar ujala

ये पक्षी आते हैं नजर
हैदरपुर वेटलैंड में बार हैडेड गूज, पिंटेल, कूट्स, ग्रेलेग गूज, पोचर्डस, स्टोर्क, गल्स, इग्रेट, एबोसेट्स, सुर्खाब, स्पूनबिल, गॉडविट्स आदि सैकड़ों प्रजाति के सुंदर पक्षी दिखते हैं। राज्य पक्षी सारस भी खूब दिखते हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: come to Haiderpur wetland to see migratory birds
तस्वीरें - फोटो : amar ujala

साइबेरिया, मंगोलिया से आता है ग्रे लेग गूज
यहां दो तीन साल पहले तक ग्रे लेग गूज प्रजाति के करीब दो हजार पक्षी दिखे थे, लेकिन पिछले सीजन में करीब साढ़े तीन हजार पक्षी दिखे । ग्रे लेग गूज पक्षी साइबेरिया व मंगोलिया से भारत में आते हैं। वेटलैंड में इस प्रजाति के पक्षी की तादाद सबसे ज्यादा मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed