फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह दोस्तों का दर्दनाक अंत: नसीब में नहीं था मसूरी घूमना, रास्ते में ही उजड़ गईं जिंदगियां, हर तरफ मचा कोहराम

Wed, 15 Nov 2023 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar car accident: Six friends died and all of them were going to Mussoorie from Delhi
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली से मसूरी घूमने जा रहे छह दोस्तों की कार हाईवे पर मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे के निकट आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में सभी छह की मौत हो गई। मृतकों में दो मामा-भांजे, दो चचेरे भाई थे।



बताया गया कि इनमें चार अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। मौके से फरार हुए ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Muzaffarnagar car accident: Six friends died and all of them were going to Mussoorie from Delhi
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के थाना मानसरोवर क्षेत्र के रामपार्क रामनगर निवासी शुभम त्यागी (22) पुत्र योगेंद्र त्यागी, कुणाल शर्मा (23) पुत्र नवीन शर्मा, पारस शर्मा (18) पुत्र दीपक शर्मा, धीरज (20) पुत्र चंद्र सिंह, थाना मंडोली के अशोक नगर निवासी विशाल (20) पुत्र मिंटा सोमवार रात सिराज कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। पारस कार चला रहा था।

Muzaffarnagar car accident: Six friends died and all of them were going to Mussoorie from Delhi
मुजफ्फरनगर में एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

मेरठ से इनके साथ सूरजकुंड आर्य नगर निवासी अमन शर्मा (22) पुत्र मुंशी राम भी गया था। सुबह चार बजे रामपुर तिराहे पर कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar car accident: Six friends died and all of them were going to Mussoorie from Delhi
इसी ट्रक से हुई टक्कर। - फोटो : Amar Ujala

पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मोबाइल से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। एसडीएम सदर परमानंद झा, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन
Muzaffarnagar car accident: Six friends died and all of them were going to Mussoorie from Delhi
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मृतक युवक पारस की मां संगीता ने ट्रक चालक के विरुद्ध छपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतकों में भागवत व विशाल मामा-भांजे और कुणाल व पारस चचेरे भाई थे जबकि, दो अन्य इनके दोस्त थे। हाईवे पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, तभी कार असंतुलित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई और ट्रक के पीछे काफी अंदर तक जा घुसी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed