फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही समेत चार की मौत: हादसे ने छीन लीं खुशियां, पल भर बुझ गए चार परिवारों के चिराग, दर्दनाक हैं तस्वीरें

Mon, 26 Sep 2022 08:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Sep 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident: There is mourning in families due to death of four people including constable
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में पैदल हाईवे पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वैगनआर कार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार पहले डिवाइड से टकराई और फिर उछलकर दूसरी तरफ रोडवेज बस से टकरा गई। चारों मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है।



पल भर में बुझ गए चार परिवारों के चिराग 
उत्तरकाशी के रहने वाले सिपाही कुलदीप मिश्रा का बेटा बीमार है। रविवार रात घर से कॉल आई तो तय हुआ कि सोमवार को देहरादून में उपचार कराया जाएगा। सिपाही ने सुबह पत्नी को कॉल कर देहरादून पहुंचने के लिए कहा और वह खुद कार से चल दिए। मंसूरपुर के निकट कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सिपाही समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सिपाही के परिवार और मेरठ में गम का माहौल है।

Muzaffarnagar Accident: There is mourning in families due to death of four people including constable
Accident - फोटो : amar ujala

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी दिनेश यादव और परीक्षितगढ़ के अमन गौतम देहरादून स्थित रक्षा संपदा विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करते थे। आमतौर पर दोनों शुक्रवार शाम को देहरादून से घर आते थे और सोमवार सुबह मेरठ से वापस जाते थे। सोमवार को दोनों ने देहरादून जाने के लिए ही लिफ्ट ली थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। दिनेश यादव की ढाई साल की बेटी है।

Muzaffarnagar Accident: There is mourning in families due to death of four people including constable
Accident - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद के मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल और मेरठ के मुल्ताननगर निवासी देवेंद्र शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा गाजियाबाद में एक डिस्ट्रीब्यूटर के पास काम करते थे। दोनों सोमवार को देहरादून जाने के लिए निकले और उन्होंने भी कार में लिफ्ट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident: There is mourning in families due to death of four people including constable
Accident - फोटो : amar ujala

हाईवे पर हुआ जोरदार धमाका
वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलटी तो हाईवे पर जोरदार धमाका हुआ। पल भर में कार डिवाइडर से टकराई और हाईवे के दूसरी तरफ सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे से बस यात्री भी दहल गए। पहले किसी की समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ है। यात्रियों को मामूली चोट लगी है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar Accident: There is mourning in families due to death of four people including constable
Accident - फोटो : amar ujala

वहीं यात्री दूसरी बसों और अन्य वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि हाईवे से कार और बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed