मुजफ्फरनगर के एक परिवार में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी, वहीं अचानक हादसे में पिता समेत दो की मौत होने से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित पुरकाजी बाईपास पर हादसे में मृतक गौरव और अनिकेत चचेरे भाई थे। घर में गौरव के बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। परिवार ने हरिद्वार जाने से रोका था, लेकिन चारों युवक नहीं माने।
2 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
मृतकों के चाचा गाजियाबाद के शाहपुर मोरटा निवासी जितेंद्र त्यागी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुरकाजी पहुंचे और हादसे का मुकदमा दर्ज कराया। हादसे से घर में गम का माहौल है।
3 of 5
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने बताया कि मृतक गौरव के दो बेटे हैं। जिनमें से छोटे बेटे का बुधवार को पहला जन्मदिन था। परिवार बच्चे के पहले जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा था।
4 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
वहीं मंगलवार को शाम चार बजे जब चारों दोस्त हरिद्वार के लिए निकले तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया था। परिवार के सदस्यों का कहना था कि त्योहार की वजह से सड़क पर भीड़ है और अब देर भी हो गई है। लेकिन युवकों ने किसी तरह परिवार को मना लिया और घर से निकल गए। रात साढ़े दस बजे हादसे की सूचना पहुंची तो गांव गम में डूब गया।
5 of 5
हादसे की तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
घायल अपर्ण और नवीन की हालत में सुधार
मंगलवार रात पुलिस ने घायलों को पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। जहां पर गौरव व अनिकेत की मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। मृतक चचेरे भाई थे और घायल अर्पण और नवीन उनके दोस्त थे। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।