फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: नशे में हो गई कहासुनी, सब्जी विक्रेता की गला दबाकर की हत्या, गंगनहर में फेंका शव; जाम और हंगामा

Sun, 19 Apr 2026 11:40 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 19 Apr 2026 11:40 AM IST
सार

पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी सुरेश की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सैनिक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सैनिक की निशानदेही पर गंगनहर से शव बरामद कर लिया। हत्या से गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A drunken altercation took place, a vegetable seller was strangled to death, the body was throw
सुरेश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी तीन दिन से लापता सुरेश (50) की हत्या कर दी गई। उसका शव गंगनहर में मिला। पुलिस ने गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी सैनिक विकल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। सैनिक सहित तीन के विरुद्ध अपहरण कर हत्या व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। नशे में कहासुनी के बाद गला दबाकर हत्या करना बताया गया। गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर जाम लगाया।

 
Muzaffarnagar: A drunken altercation took place, a vegetable seller was strangled to death, the body was throw
जाम लगाकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर निवासी सुरेश 16 अप्रैल की शाम घर से मीरापुर सामान लेने की बात कहकर गया था। तभी से लापता हो गया। उसकी पत्नी सुनीता ने अगले दिन मामले की जानकारी मीरापुर व रामराज पुलिस को दी थी। दोनों थानों की पुलिस मीरापुर रामराज मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी थी। भट्ठे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक गाड़ी सुरेश को बैठाकर रामराज की और ले जाती दिखाई दी।
 
Muzaffarnagar: A drunken altercation took place, a vegetable seller was strangled to death, the body was throw
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जांच में गाड़ी जनपद मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी फौजी विकल की पाई। उसकी तैनाती अनंत श्रीनगर जम्मू कश्मीर में है। पुलिस ने विकल को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी कब्जे में ली। उसकी निशानदेही पर सुरेश का शव बहसूमा क्षेत्र की गंग नहर से बरामद कर लिया।
पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर विकल व उसके दो साथियों उसके ही गांव निवासी कार्तिक व आदेश के खिलाफ अपहरण, हत्या व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ रूपाली रॉय का कहना है कि फौजी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: A drunken altercation took place, a vegetable seller was strangled to death, the body was throw
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को यह दी जानकारी
आरोपी विकल ने पुलिस को बताया कि विकल 13 अप्रैल को 15 दिन की छुट्टी पर आया था। वह 16 अप्रैल की शाम को गांव निवासी कार्तिक व आदेश के साथ अपनी गाड़ी से मीरापुर से गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव पुट्ठी इब्राहीमपुर के समीप मार्ग स्थित एक ईंट भट्टे के पास कार्तिक का जानकार सुरेश सड़क किनारे खड़ा हुआ दिखाई दिया। कार्तिक के कहने पर उसने सुरेश को गाड़ी में बैठा लिया और रामराज की और चले गए। चलती गाड़ी में शराब का सेवन करते रहे। गाड़ी में पीछे बैठे सुरेश व कार्तिक में शराब के नशे में कुछ कहासुनी हो गई। इस पर कार्तिक ने उसका गला दबा दिया इस कारण सुरेश की मौत हो गई। तब उन्होंने शव गंगनहर में फेंक दिया और भाग गए थे।

ये भी देखें...
UP: मेरठ में ऊर्जा भवन पर गरजेंगे 14 जिलों के व्यापारी, करेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध, भड़क रहा आक्रोश
 
विज्ञापन
Muzaffarnagar: A drunken altercation took place, a vegetable seller was strangled to death, the body was throw
सुरेश की हत्या पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
रेहड़े पर सब्जी बेचता था मृतक
सुरेश रेहड़े पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे मयंक ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा दी है।

शव दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर रख कर तीन घंटे लगाया जाम
परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रखकर लगभग तीन घंटे जाम लगाया। जानसठ एसडीएम राजकुमार भारती, जानसठ सीओ रूपाली राय, जानसठ, मीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed