फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत: नरेश टिकैत के तल्ख तेवर, बोले- छिन जाएगी खेती, चूल्हों पर लगेगा टैक्स, चुनाव में हिस्सा लेना बड़ी भूल 

Sat, 04 Sep 2021 01:36 PM IST
Dimple Sirohi मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Sep 2021 01:36 PM IST
सार

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चुनाव में हिस्सा लेना उनकी बड़ी भूल रही है, क्योंकि वह घाटे का सौदा रहा है। वह आजतक उसका खामियाजा भुगत रहे हैं। भाकियू अराजनीतिक है और भविष्य में कभी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन
Mahapanchayat:  Naresh Tikait said tax will be imposed on stoves, taking part in elections is a big mistake
बागपत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का स्वागत करते रालोद व भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

मिशन यूपी की शुरूआत करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेगा। वहीं सीधी और खरी बात करने वाले भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत महापंचायत की तैयारी के लिए गांव-गांव घूम रहे हैं। खाप पंचायतों को एकजुट कर उन्होंने किसान आंदोलन को नई ताकत दी है। उनके पीछे किसानों का कारवां खड़ा है। इस बार देश के किसानों की उम्मीदों का भार लिए टिकैत परिवार महापंचायत के मंच पर चढ़ेगा, तो सबकी नजर उन पर टिकी होगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से हुई बातचीत के अंश...



सरकार से बातचीत नहीं हो पा रही है। भविष्य की रणनीति क्या है?     
किसान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ने ही संवाद का रास्ता छोड़ दिया है। आंदोलन लंबा चलेगा और किसानों को बलिदान देना पड़ेगा। एकजुटता से ही जीत मिल सकती है। किसान नहीं समझे तो खेती छिन जाएगी और एक दिन ऐसा भी आएगा, जब चूल्हों पर भी टैक्स लगेगा। महापंचायत में मोर्चा रणनीति की घोषणा करेगा।

Mahapanchayat:  Naresh Tikait said tax will be imposed on stoves, taking part in elections is a big mistake
महापंचायत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

अब तक हुई अन्य पंचायतों से किस तरह अलग है?
यह धर्मयुद्ध की महापंचायत है। युवा पीढ़ी को उसकी मिट्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। मुद्दे सिर्फ किसानों के ही नहीं है, आम आदमी के भी उठेंगे। किसान-मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए मुजफ्फरनगर की यह महापंचायत मील का पत्थर साबित होगी।

Mahapanchayat:  Naresh Tikait said tax will be imposed on stoves, taking part in elections is a big mistake
महापंचायत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

यूपी के किसानों को गन्ने का कितना दाम मिलना चाहिए?
पीएम मोदी ने मेरठ में खुद ही 450 रुपये के भाव का वादा किसानों से किया था। अपने इसी वादे को सरकार पूरा कर दें। इसके बाद आय दोगुनी करने की बात कही। फसलों पर लागत बढ़ गई, जिससे किसानों की आय घट गई है। बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। अब भी अगर किसान नहीं संभले तो हालात मुश्किल होंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahapanchayat:  Naresh Tikait said tax will be imposed on stoves, taking part in elections is a big mistake
महापंचायत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

चुनाव में हिस्सा लेना भूल थी...
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि चुनाव में हिस्सा लेना उनकी बड़ी भूल रही है, क्योंकि वह घाटे का सौदा रहा है। वह आजतक उसका खामियाजा भुगत रहे हैं। भाकियू अराजनीतिक है और भविष्य में कभी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। इसलिए मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में राजनीति में आने का कोई फैसला नहीं होगा। वहां भाजपा का विरोध करने का फैसला होगा तो अन्य फैसले संयुक्त किसान मोर्चा लेगा। नरेश टिकैत शुक्रवार को महापंचायत को लेकर बागपत के जिला पंचायत कार्यालय सभागार में भाकियू व रालोद नेताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। वहां नरेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और उसमें संयुक्त किसान मोर्चा ही फैसलों का एलान करेगा।  

विज्ञापन
Mahapanchayat:  Naresh Tikait said tax will be imposed on stoves, taking part in elections is a big mistake
किसान पंचायत - फोटो : अमर उजाला

सभी खापों का समर्थन
उन्होंने बताया कि  हरियाणा की सभी खाप किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर अन्य व्यवस्थाएं भी खाप कर रही है। हमारे यहां भी गांवों में महापंचायत में जाने के लिए मुनादी कराई गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed