उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और रोड पर चीख-पुकार मच गई। दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिसकर्मी के अलावा एक बंदी भी घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर हुआ हादसा
तितावी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गुरुवार शाम भीषण हादसे में शामली पुलिस के वज्र वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि पुलिसकर्मी झिंझाना निवासी बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी कराकर वज्र वाहन से जेल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। बंदी व सभी घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी बघरा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
घायलों को अस्पताल में ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र निवासी मुरसलीन जिला कारागार में बंद है। गुरुवार को बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए शामली पुलिस लाइन के दरोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रतन सिंह व सतेंद्र और कांस्टेबल सचिन त्यागी बंदी को वज्र वाहन में जिला कारागार मुजफ्फरनगर से कैराना ले गए थे।
3 of 5
हादसे में घायल बंदी।
- फोटो : amar ujala
वहीं बंदी की कैराना कोर्ट में पेशी कराने के बाद पुलिसकर्मी वज्र वाहन से ही उसे जिला कारागार लेकर आ रहे थे। गुरुवार रात करीब 8.10 बजे जैसे ही शामली पुलिस का वज्र वाहन पानीपत-खटीमा राजामार्ग पर गांव धौलरा के निकट पहुंचा, तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वज्र वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।
4 of 5
घायलों को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
हादसा इतना भयावह था कि पुलिस के वज्र वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बंदी और सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
5 of 5
ट्रैक्टर से टकराई पुलिस की गाड़ी।
- फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बाहर निकालकर बघरा पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।