फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kisan Mahapanchayat: जाटलैंड से राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, कहा- मोदी-योगी की झूठी है सरकार

Sun, 05 Sep 2021 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Sep 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Rakesh Tikait will reach home district for the first time today after the start of the movement
पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर आज महापंचायत के मंच से टिकैत परिवार ने एकसाथ हुंकार भरी। किसान आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली गठवाला खाप ने एक बार फिर ताकत दिखाई। महापंचायत में गठवाला खाप की बड़ी भागीदारी मानी जा रही है। गौरतलब है कि लंबे समय बाद सरकार के खिलाफ किसानों में ऐसा गुस्सा देखने को मिला है। महापंचायत में किसान, मजदूर, कर्मचारी, छात्र व महिलाएं भी बढ़ चढ़कर शामिल होने पहुंचे। पंचायत में पहुंची महिलाओं ने कहा कि हमें अगली पीढ़ी को जवाब देना है, यह हमारे हक की जंग है।



जीआईसी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत व व भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी शामिल हुए। मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत के पहुंचे तो किसान कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद राकेश टिकैत भी महापंचायत के मंच पर पहुंचे। खास बात यह भी है कि ऐसा पहली बार था कि जब टिकैत परिवार एक साथ महापंचायत के मंच पर नजर आए। महापंचायत के मंच से टिकैत ने लाखों किसानों के साथ सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। 

kisan Mahapanchayat : Rakesh Tikait will reach home district for the first time today after the start of the movement
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह को बनाया महापंचायत का अध्यक्ष
महापंचायत का अध्यक्ष गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह को बनाया गया। किसान आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली गठवाला खाप को भी बल दिया है। भाकियू नेता ओमपाल मलिक ने कहा कि गठवाला हमेशा की तरह सबसे खास भूमिका निभाएगा, सबसे बड़ी भागीदारी गठवाला खाप की होगी।

kisan Mahapanchayat : Rakesh Tikait will reach home district for the first time today after the start of the movement
kisan Mahapanchayat - फोटो : अमर उजाला

गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि किसानों के लिए निर्णायक फैसले की घड़ी है। किसान के भविष्य का सवाल है। वर्तमान की जरूरत एकता की है। खाप किसानों के साथ खड़ी है। भैंसवाल की बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल ने कहा कि गठवाला खाप ने महापंचायत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। किसान अगर नहीं जागे तो पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी। इसलिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Rakesh Tikait will reach home district for the first time today after the start of the movement
योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर, गुरनाम सिंह चढूनी भी मंच पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब यह मिशन यूपी नहीं अब मिशन भारत है। हमें भारत के संविधान को बचाना है। मोदी सरकार और योगी सरकार बिजली, एयरपोर्ट सब कुछ बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

महापंचायत के मंच से टिकैत ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार झूठी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति कुंतल नहीं मिला। अब जब तक मांग पूरी नहीं होगी दिल्ली में आंदोलन जारी रहेगा। पूरे देश में संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। जब तक यह आंदोलन सफल नहीं होगा तबतक घर वापस नहीं लौटूंगा।

विज्ञापन
kisan Mahapanchayat : Rakesh Tikait will reach home district for the first time today after the start of the movement
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में शराब के सभी ठेके बंद
किसान महापंचायत को लेकर सहारनपुर जिले में भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।  हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए। आबकारी विभाग ने भी चौकसी दिखाई। किसानों की वापसी के दौरान भी पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर रही। उधर, महापंचायत के बाद किसी प्रकार की अराजकता न फैले इसके लिए अधिकारी चौकस हैं। सहारनपुर जिला प्रशासन ने महापंचायत के चलते शहर के सभी शराब के ठेके बंद करा दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed