फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान महापंचायत: हालात बेकाबू, सिर पर टोपी... हाथ में झंडा, हर तरफ थी सिर्फ एक ही मांग

Mon, 06 Sep 2021 01:20 AM IST
कपिल kapil आनंद प्रकाश, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
आनंद प्रकाश, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Farmers from many big states have reached in Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat and see photos
kisan Mahapanchayat in muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

सिर पर टोपी हरी, हाथ में किसी के सफेद झंडा तो किसी के लाल और हरा। संगठन भी एक नहीं, बल्कि अनेक। कोई यूपी से तो कोई हरियाणा और पंजाब से। यहां तक कि पश्चिम बंगाल से भी लोग पहुंचे। हर प्रदेश के किसान अपनी संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में थे। पंचायत स्थल पर दूर तक यही नजारा था, जिससे भांति भांति के रंग के झंडों से पटा सैलाब नजर आ रहा था। बावजूद सबकी जुबां पर एक ही बात थी, कृषि कानूनों को वापस लो।



रविवार को मुजफ्फरनगर में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान पर महापंचायत में किसानों के बीच एक लघु भारत सिमट आया। जितने लोग जीआईसी के मैदान पर करीब उतने ही बाहर सड़क पर आ जा रहे थे। इनमें जोश देखते ही बन रहा था। किसानों के जत्थे अपनी अलग वेशभूषा में भी थे। भाकियू उग्राहू की महिलाएं पीले रंग का दुपट्टा ओढ़कर पहुंची, जिनके हाथों में झंडे भी हरे और पीले रंग के थे। इन महिलाओं में बलजीत कौर, अमरजीत कौर संगरूर (पंजाब) से करीब 80 महिलाओं के साथ पहुंची। पश्चिम बंगाल से ऑल इंडिया किसान सभा के सच्चिदानंद कंडारी, सोमनाथ सिंह, राजूब अली और श्यामलाल आदि लाल झंडा और बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में धान, आलू और जूट की फसल ज्यादा होती है, लेकिन वाजिब दाम नहीं मिलता, कट मनी का खेल पूरे प्रदेश में चलता है, जिस कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं।

Kisan Mahapanchayat: Farmers from many big states have reached in Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat and see photos
महापंचायत में पंजाब के किसानों की संख्या रही ज्यादा - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह मध्य प्रदेश के सतना जिले से श्रीकांत द्विवेदी रामजीत रीवा आदि करीब 500 लोग पहुंचे, जिनका कहना था कि कृषि कानूनों के विरोध में सात माह से तहसील रामपुर में धरना दे रहे हैं। आज पूरे देश का किसान तीनों कानूनों के खिलाफ है, सरकार को किसानों की बात माननी होगी। क्रांतिकारी संगठन की सुखविंदर कौर ने बताया कि करीब 500 महिलाएं पटियाला से इस संगठन की आई हैं, जो हरा दुपट्टा ओढ़कर पहुंची। इस तरह से महापंचायत स्थल पर झंडे, कपड़ों और बैनर में रंगों का समावेश था, लेकिन मुद्दा सभी का एक था कि कृषि कानूनों को सरकार थोप रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Kisan Mahapanchayat: Farmers from many big states have reached in Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat and see photos
उमड़ा किसानों का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक, तामिलनाडू और आंध्रप्रदेश से आई महिला किसान
कर्नाटक से आई महिला किसान रंजना स्वामी, बिंदु अमनी, अन्ना सुई अम्मा, नलनी आदि ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रेन से हजारों किलोमीटर का सफर तय करके महापंचायत में भाग लेने के लिए आए हैं। यह किसानों के हकों की लड़ाई है, जिसमें हमारे प्रदेश के किसानों की शत प्रतिशत भागीदारी होगी। आंध्र प्रदेश से आई महिला किसान संगठन जिला अध्यक्ष चीतुरू, हेमलता ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हर राज्य का किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Farmers from many big states have reached in Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat and see photos
पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
हरियाणा के हिसार से आए रोहताश सुंदर आदि ने अपने प्रदेश में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। कई किसान आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं, यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Farmers from many big states have reached in Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat and see photos
पंचायत को संबोधित करते भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

लड़ाई पूंजीपतियों के खिलाफ
पंजाब आभोर जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह महामंत्री जगत सिंह ने बताया कि यह लड़ाई पूंजीपतियों और भाजपा सरकार से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों के साथ देश के किसानों को तीन काले कानूनों के माध्यम से लूटकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed