फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatauli By Election Results: यूपी में RLD का बड़ा कमाल, मदन भैया ने 22 हजार वोटों से जीता 'खतौली मैच'

Thu, 08 Dec 2022 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Khatauli By Election Results Alliance candidate Madan Bhaiya has defeated Rajkumari Saini by 22 thousand votes
कार्यकर्ताओं के साथ मदन भैया। - फोटो : amar ujala

रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22143 मतों से शिकस्त दी। बताया गया कि मदन भैया को 97139 तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74996 वोट मिले हैं।

बताया गया कि जिले में गठबंधन की पांच सीट हो गई है। वहीं जीत के बाद रालोद के हिस्से में कुल नौ सीट हो गई है।

Khatauli By Election Results Alliance candidate Madan Bhaiya has defeated Rajkumari Saini by 22 thousand votes
जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर दंगे के मुकदमे में निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता चले जाने के बाद खतौली में उप चुनाव कराया गया। भाजपा ने सैनी की पत्नी कवाल गांव की पूर्व प्रधान राजकुमारी को प्रत्याशी बनाया था।

Khatauli By Election Results Alliance candidate Madan Bhaiya has defeated Rajkumari Saini by 22 thousand votes
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी। - फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। पहले राउंड से ही गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने बढ़त बना ली और आखिरी राउंड तक वह भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़े। मतगणना स्थल के बाहर दोनों दलों के लोग डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatauli By Election Results Alliance candidate Madan Bhaiya has defeated Rajkumari Saini by 22 thousand votes
खतौली उपचुनाव। - फोटो : amar ujala

रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभास सांसद जयंत सिंह ने अकेले उप चुनाव का मोर्चा संभाला था। सपा मुखिया अखिलेश यादव खतौली में प्रचार करने नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
Khatauli By Election Results Alliance candidate Madan Bhaiya has defeated Rajkumari Saini by 22 thousand votes
खतौली में मतगणना जारी। - फोटो : amar ujala

वहीं बसपा चुनाव मैदान से दूर रही। आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन को समर्थन कर नए समीकरण बनाए, जिससे मदन भैया की जीत हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed