फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह दोस्तों की मौत: ट्रक का ब्रेक लगते ही मची चीख-पुकार, छिन गईं खुशियां, शुभम की नौ दिसंबर को होनी थी शादी

Wed, 15 Nov 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Nov 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Death of six friends: Mourning over the death of six friends, the only lamps of four houses extinguished
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार के आगे चल रहे ट्रक का ब्रेक लगते ही छह परिवारों की खुशियां छिन गईं। दीपावली मनाकर मसूरी और हरिद्वार घूमने निकले छह दोस्तों की हादसे में मौत हो गई।

हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विशाल अपने पिता के साथ थ्री-व्हीलर चलाता था। उसकी दोस्ती बीबीए की शिक्षा हासिल कर रहे पारस से थी। पारस के पास कार भी थी। इसी के चलते दिवाली की छुट्टी पर सभी दोस्तों ने मसूरी और हरिद्वार घूमने जाने के लिए कार्यक्रम बनाया था, लेकिन मंगलवार सुबह ट्रक के चालक के अचानक ब्रेक लगाए जाने से उनकी जिंदगी छीन ली।

 
Death of six friends: Mourning over the death of six friends, the only lamps of four houses extinguished
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

एक ही दिन की बात है पापा
अमन के परिजन बताते हैं कि मसूरी घूमने जाने वालों में अमन का भांजा विशाल भी शामिल था। यही वजह है कि अमन ने घूमने जाने से पहले घर पर कहा था कि पापा एक दिन की ही तो बात है। अगले दिन घूम कर आ जाएंगे। इसके बाद वह रात में ढाई बजे अपने भांजे व उसके दोस्तों के साथ चला गया।

Death of six friends: Mourning over the death of six friends, the only lamps of four houses extinguished
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

छह में से चार परिवार में थे इकलौते बेटे
सभी मध्यम वर्गीय परिवार से थे। छह में से चार युवक अपने परिवार में इकलौते पुत्र थे। अधिकतर युवक अपना भविष्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। मृतक कुणाल शर्मा ने कक्षा दस तक ही शिक्षा प्राप्त की थी। उसके पिता शाहदरा में कपड़े की दुकान करते हैं। वह भी अपने पिता का हाथ बंटाने के लिए दुकान पर बैठता था। वह तीन बहनों का सबसे बड़ा इकलौता भाई था। उसका चचेरा भाई पारस बीबीए प्रथम वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रहा था। वह अपने एक छोटी बहन का इकलौता भाई था। उसके पिता ठेकेदारी करते है। कुणाल व पारस का परिवार एक ही मकान में साथ-साथ रहते हैं। धीरज के पिता होमगार्ड हैं। उसने कक्षा दस तक ही शिक्षा प्राप्त की थी। वह अपने लिए काम की तलाश में था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं और अपने परिवार में भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक शिवम उर्फ शुभम बजाज फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह अपनी इकलौती बहन का इकलौता भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death of six friends: Mourning over the death of six friends, the only lamps of four houses extinguished
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala

शुभम की नौ दिसंबर को होनी थी शादी
शुभम की नौ दिसंबर को शादी होनी थी। पांच दिसंबर को सगाई का कार्यक्रम था। बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे। वहां उनका रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Death of six friends: Mourning over the death of six friends, the only lamps of four houses extinguished
विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala

खिड़की काटकर कार से बाहर निकाले शव
दिन निकलने के समय सुबह चार बजे दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा बेहद दर्दनाक व दिल दहला देने वाला था। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से खिड़की काटकर युवकों को बाहर निकाला तो सभी युवक मृत हालत में थे।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए हादसे को देखकर मार्ग से गुजर रहे चौपहिया व दुपहिया वाहन सवार राहगीर जहां के तहां रुक गए थे। हादसे को देखकर सभी मौके पर जा पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने मिस्त्री को कटर लेकर बुलाया तब खिड़की काट कर युवकों को बाहर निकाला गया। सभी युवकों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी पुलिस ने सभी युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed