मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफफरनगर में बिल्डिंग गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार कराने को कहा है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बचाव कार्य कर रही हैं। साथ ही डॉक्टर्स की टीम भी तैनात की गई है।
Muzaffarnagar: लिंटर गिरने से 20 मजदूर दबे, दो की मौत 15 अस्पताल में भर्ती, CM योगी ने मामले पर लिया संज्ञान
पानीपत-खटीमा हाईवे के तालड़ा मोड़ पर दुमंजिला 12 दुकानों का लिंटर जैक लगाकर उभारने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे 20 मजदूर दब गए, जिनमें दो की मौत हो गई। 15 मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं। एडीजी डीके ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत कार्य जारी है।
1. नरसी उर्फ मोहित, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
2. पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।