फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्ती में दगा: घर बुलाया...तलवार से काटा, फिर छह फीट गहरे गड्ढे में दबा दी लाश, चार साल से उसी पर सोता रहा

Sat, 12 Nov 2022 10:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Nov 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Big revealed: Salman had killed friend Mohammad Hasan four years ago in Nara village of Muzaffarnagar district
हसन की हत्या का खुलासा। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नरा में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मोहम्मद हसन व सलमान में दोस्ती थी। दोनों का रोजाना मिलना जुलना होता था। घटना वाले दिन सलमान ने मोहम्मद हसन को घर बुलाया था और वहां पर कहासुनी होने पर तलवार से वार कर हत्या कर दी और शव गड्ढा खोदकर दबा दिया। बाद में कमरे में पक्का फर्श करा दिया। जहां शव दबाया था, उसी के ऊपर चारपाई डालकर वह चार साल तक सोता रहा। 



सलमान पिछले कई साल से गुमसुम रहता था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। इसकी वजह किसी को पता नहीं थी। अब लोग कहने लगे हैं कि हत्या करने के कारण ही उसकी यह स्थिति थी। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस भी उसके अवसाद में होने की वजह हत्या ही मान रही है। जिस समय हसन की हत्या की गई, उन दिनों सलमान घर पर अकेला रहता था। घटना के समय आरोपी के परिजन पसौंडा गाजियाबाद में रहते थे।

Big revealed: Salman had killed friend Mohammad Hasan four years ago in Nara village of Muzaffarnagar district
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नरा निवासी गबरू के पांच बेटों में हसन दूसरे नंबर का था। उसके अलावा सलीम, दीन मोहम्मद, नूर मोहम्मद और शकील चार बेटे हैं। हसन गांव में मेहनत मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी नाजमा और दो बेटी खुशबू, मेहरान व बेटा शायान व मेहरा हैं। मोहम्मद हसन 25 नवंबर 2018 को मजदूर करने के लिए निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं आया था।

Big revealed: Salman had killed friend Mohammad Hasan four years ago in Nara village of Muzaffarnagar district
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

हसन का कुछ पता चला... पता कैसे चलेगा, मैंने ही उसे मार दिया
गांव में एक मौत होने पर कब्रिस्तान में मोहम्मद हसन का बड़ा भाई सलीम और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला सलमान भी गया था। सलमान ने बातों-बातों में सलीम से पूछा कि उसके लापता भाई हसन का कुछ पता चला... सलीम ने इन्कार किया तो आरोपी बोला पता कैसे चलेगा, उसी दिन मैंने उसे मार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big revealed: Salman had killed friend Mohammad Hasan four years ago in Nara village of Muzaffarnagar district
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

सलीम ने यह जानकारी अपने परिजनों को भी दी। सलमान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों को भी उसके दावे पर यकीन नहीं हुआ। बाद में उसने और भी कई ग्रामीणों से यह बात कही। कुछ लोगों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सलीम अपने परिजनों के साथ सलमान के घर पहुंचा और सलमान के बताए स्थान कमरे के फर्श को हथौड़ों से तोड़ना शुरू कर दिया। गड्ढे से पहले एक चप्पल और एक हड्डी मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों, ग्रामीणों की मदद से गड्ढे की खुदाई कराई तो वहां से कंकाल निकल आया, जिसके बाद पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Big revealed: Salman had killed friend Mohammad Hasan four years ago in Nara village of Muzaffarnagar district
चार साल बाद मिली लाश। - फोटो : amar ujala

खुदाई होती रही और परिजनों का कलेजा मुंह को आता रहा
जिस गड्ढे में मोहम्मद हसन की हत्या कर शव दबाया था। वह पांच से छह फुट गहरा था। परिजनों, ग्रामीण पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदा जा रहा था, जैसे-जैसे मिटटी बाहर आ रही थी वैसे-वैसे परिजनों का कलेजा मुंह को आ रहा था। लगभग पांच घंटे की खुदाई के बाद गड्ढे में एक कंकाल दिखाई दिया तो परिजनों की चीत्कार दूर तक गूंज गई। माहौल गमगीन हो चला था। ग्रामीणों ने किसी तरह मृतक मोहम्मद हसन के पिता गबरू, भाई सलीम व अन्य को संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed