फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं मुजफ्फनगर न जल उठे: संभल बवाल के बाद अलर्ट, ड्रोन उड़े तो घरों की छतों पर दिखे जमा किए गए पत्थर; Video

Mon, 25 Nov 2024 08:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Nov 2024 08:03 PM IST
सार

ड्रोन कैमरों की सहायता से खालापार, अंबा विहार, किदवई नगर, कृष्णापुरी आदि क्षेत्र के घरों की छतों को देखा गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने नगर के आधा दर्जन इलाकों में निगरानी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Alert in Muzaffarnagar after Sambhal riot drones flew stones seen on roofs of houses
छतों पर रखे पत्थर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के संभल जिले में हुए बवाल के मामले में मुजफ्फनगर जिला की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सोमवार को खालापार क्षेत्र में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया। ड्रोन उड़ाकर आसपास क्षेत्र के घरों की छतों की निगरानी कराई। घरों की छतों पर पत्थर रखे दिखाई दिए। पुलिस ने सात घरों की छतों से ईंट, पत्थरों और अन्य निर्माण सामग्री को उतरवा दिया।  खुफिया विभाग टीम ने भी गोपनीय रूप से कुछ क्षेत्रों की निगरानी शुरू की है। 



Alert in Muzaffarnagar after Sambhal riot drones flew stones seen on roofs of houses
इलाके में पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए थे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल और पुलिस बल के साथ शहर के बाजारों, मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Alert in Muzaffarnagar after Sambhal riot drones flew stones seen on roofs of houses
ड्रोन से जांची गई घरों की छत - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन कैमरों की सहायता से खालापार, अंबा विहार, किदवई नगर, कृष्णापुरी आदि क्षेत्र के घरों की छतों को देखा गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने नगर के आधा दर्जन इलाकों में निगरानी बढ़ाई है। खुफिया विभाग टीम भी सतर्क है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की टीम सादा कपड़ों में तैनात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alert in Muzaffarnagar after Sambhal riot drones flew stones seen on roofs of houses
छत पर रखे पत्थर - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर कहा कि पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ, अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें। किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस-प्रशासन से करे। किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बने।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed