फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muzaffarnagar: नहीं कांपे पति के हाथ, पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का कलेजा, तस्वीरें

Tue, 11 Oct 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Oct 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
A man has murdered his wife due to domestic dispute in Muzaffarnagar city see photos
पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं दर्दनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। 



बताया गया कि पारिवारिक कलह में असगर अली ने सोमवार की रात पत्नी अंजुम (45) के सिर में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। थाना पुलिस के साथ सीओ बुढ़ाना मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भतीजे ने आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

A man has murdered his wife due to domestic dispute in Muzaffarnagar city see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

तावली निवासी 62 वर्षीय असगर अली ने अपना मकान बेच दिया था। इस कारण वह गांव में ही बुच्ची के घर में अपनी पत्नी अंजुम (45) और दो बच्चों छह वर्षीय बेटे व साढ़े चार वर्षीय बेटी के साथ रहता हैं। सोमवार को असगर अली की सास वृद्घा राजुली और साले का बेटा नावेद आए थे। असगर अली ने एक परिचित के घर दोनों के सोने की व्यवस्था की थी। अंजुम की बेटी भी अपनी नानी के पास सो रही थी। घर पर अलग-अलग कमरों में असगर अली, उसकी पत्नी अंजुम और बेटा सो रहे थे। 

A man has murdered his wife due to domestic dispute in Muzaffarnagar city see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

सोमवार रात में किसी समय दोनों पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि असगर अली ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मंगलवार सुबह असगर अली के परिवार के अन्य सदस्य और सास राजुली व नावेद घर पहुंचे तो उन्हें अंजुम मृत हालत में पड़ी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A man has murdered his wife due to domestic dispute in Muzaffarnagar city see photos
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर सीओ बुढाना विनय गौतम और थाना प्रभारी राधेश्याम यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नावेद ने फूफा असगर अली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं। 

सीओ बुढ़ाना विनय गौतम का कहना हैं कि फिलहाल हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे है।

विज्ञापन
A man has murdered his wife due to domestic dispute in Muzaffarnagar city see photos
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

असगर अली की तीसरी पत्नी थी अंजुम
सीओ विनय गौतम के मुताबिक, गांव तावली निवासी असगर अली की अंजुम तीसरी पत्नी थी। इससे पूर्व उसकी दो पत्नियों का इंतकाल हो चुका था। उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे, दूसरी पत्नी से दो बच्चे और अंजुम से भी दो बच्चे एक पुत्र व एक पुत्री है। सभी गांव में ही रहते थे। अंजुम की भी यह दूसरी शादी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed