मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे जमीन बेचने के विरोध में इकलौते बेटे कपिल सैनी (35) ने अपनी मां सावित्री देवी (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में केवल मां बेटे ही मौजूद थे।
UP: 'सीढ़ियों से गिरकर हो गई है मां की मौत...', मां का कत्ल कर बहन को सुनाई ये कहानी; 16 घंटे लाश संग बैठा रहा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:55 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद में जमीन बेचने का विरोध करने पर इकलौते बेटे ने मां को मार डाला। आरोपी बेटा 16 घंटे शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साले ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन