कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर 26 वर्षीय स्नेहा की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने उसके पति व सास पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार रात 10:15 बजे की है। थाने में तहरीर दी गई है। आरोपी युवक भाजयुमो का पदाधिकारी है।
2 of 8
मुरादाबाद में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
स्नेहा के बड़े भाई मोहित ने बताया कि वह संभल जनपद के असमोली के निवासी हैं। 29 नवंबर 2023 को उन्होंने बहन की शादी मुरादाबाद के पीतलनगरी इलाके के रहने वाले युवक से की थी। वह खुद को पेशे से अधिवक्ता बताता है और भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है।
3 of 8
मुरादाबाद में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व सास स्नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर उसे ताने देते थे और मारपीट करते थे। रविवार को घटना से कुछ देर पहले स्नेहा ने अपने मायके में फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद ही मौत की सूचना आ गई। स्थानीय लोगों ने मायके वालों को विवाहिता के घर की तीसरी मंजिल से गिरने की जानकारी दी।
4 of 8
मुरादाबाद में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पति व सास ने मारपीट के बाद धक्का देकर उसे छत से नीचे गिरा दिया। घायल महिला के ससुराल वाले उसे साईं अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की तो कार छोड़कर वहां से फरार हो गए।
5 of 8
मुरादाबाद में महिला की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
देर रात अस्पताल पहुंचे महिला के पिता मनोज शर्मा व भाइयों ने डॉक्टरों से जानकारी ली। इसके बाद कटघर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।