मुरादाबाद मंडल में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल थे। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
माैसम की तस्वीरें: बारिश की बौछारों से मुरादाबाद मंडल सराबोर, खिल उठे चेहरे, लोगों को उमस से मिली राहत
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:28 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में बारिश होने के बाद भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के कारण मंडल के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी है, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन