फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: तापमान का नया रिकॉर्ड... मुरादाबाद का पारा पहुंचा 45 डिग्री, 25 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म दिन रात

Fri, 31 May 2024 02:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Weather: Moradabad temperature reached 45 degrees, hottest day and night after 25 years
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही लू का प्रकोप जारी है। इसके चलते सड़कों से वाहन और लोग नदारत हैं। चारों तरफ सुनसानी छाई हुई है। इससे पहले 30 मई 25 साल में सबसे गर्म दिन व रात रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इससे पहले वर्ष 1999 में 45 डिग्री के आसपास तापमान रहा था, क्योंकि उस वर्ष सूखा पड़ा था।

Weather: Moradabad temperature reached 45 degrees, hottest day and night after 25 years
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

आजकल आसमान से बरसती आग से जीना दूभर हो गया है। इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हीट वेव और लू के थपेड़े बैचेनी बढ़ा रहे हैं। 21वीं सदी में इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूरज निकलने के साथ धूप की जो तपिश शुरू होती है, वह आधी रात तक बरकरार रहती है। सुबह दस बजे के बाद से कालोनियों में सन्नाटा पसर जाता है।

Weather: Moradabad temperature reached 45 degrees, hottest day and night after 25 years
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर के समय बाजारों में और प्रमुख चौराहों पर इक्का-दुक्का दोपहिया वाहन चालक नजर आते हैं। दोपहिया वाहन चालक सूती कपड़े से खुद को लपेटे हुए होते हैं, इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलती है। स्थिति यह है कि रात 11 बजे भी गर्म हवाएं झुलसाती हैं। रात को भीषण गर्मी सोने नहीं दे रही है। पंखा और कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Moradabad temperature reached 45 degrees, hottest day and night after 25 years
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

सामान्य से छह डिग्री अधिक तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Weather: Moradabad temperature reached 45 degrees, hottest day and night after 25 years
मुरादाबाद में भीषण गर्मी से बचने की जुगत में युवतियां - फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बृहस्पतिवार सुबह वातावरण में नमी 44 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 25 डिग्री सेल्सियस रह गई। दिन में हवाओं का रुख भी बदलाव। सुबह हवा पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में और शाम को पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed