फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: नौतपा का असर... मुरादाबाद का तापमान 43 डिग्री के पार, एक जून को हल्के बादल छाने के आसार

Wed, 29 May 2024 12:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Weather: Moradabad's temperature crosses 43 degrees, light clouds expected on June 1
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

मई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मुरादाबाद में मंगलवार को सीजन का सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां तक कि 28 मई पिछले 14 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी इस गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 15 दिन से जनजीवन बेहाल है। 

Weather: Moradabad's temperature crosses 43 degrees, light clouds expected on June 1
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिन में धूप की तपिश बेहाल कर रही है तो रात को गर्मी चैन से सोने नहीं देती। तापमान भी सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर एक बजे शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहा पीलीकोठी पर इक्के-दुक्के लोग ही दोपहिया वाहनों से निकल रहे थे।

Weather: Moradabad's temperature crosses 43 degrees, light clouds expected on June 1
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि प्रमुख बाजारों की रौनक भी गायब हो गई है। कॉलोनियों में तो पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थिति यह है कि इस बार का मई माह 2011 के बाद सबसे अधिक गर्म है। हवाओं का रुख भी दिन में बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Moradabad's temperature crosses 43 degrees, light clouds expected on June 1
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Weather: Moradabad's temperature crosses 43 degrees, light clouds expected on June 1
मुरादाबाद में गर्मी से बुरे हाल - फोटो : संवाद

सुबह वातावरण में नमी 57 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 24 फीसदी रह गई। सुबह वातावरण में नमी पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed