फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद शहर में घुसा पानी: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, रास्ते बंद... गांवों में भी संकट, रामगंगा की तस्वीरें

Sat, 09 Aug 2025 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

रामगंगा नदी में उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी आने से मुरादाबाद जिले में बाढ़ से 67 गांवों की फसलें डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया। जामा मस्जिद के पास पानी भरने से ताजपुर व इस्लामनगर मार्ग बंद हैं। हरदासपुर स्थित निर्माणाधीन जंभेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में भी पानी भर गया है। मूंढापांडे क्षेत्र के 13 गांव पानी से घिर गए हैं और अगवानपुर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में आने के कारण जिले में बाढ़ आई है। जिले के 67 गांंवों में फसलें डूब गई है। पीतलनगरी में जामा मस्जिद के नजदीक पानी आने के कारण ताजपुर मार्ग, इस्लाम नगर मार्ग बंद कर दिया गया है। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। जिले के अधिकारियों का मानना है कि शनिवार तक पानी का बहाव कम हो जाएगा।

Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

रामगंगा नदी में आई बाढ़ के चलते इस्लामनगर मार्ग दूसरे दिन भी रात में बंद रहा। नदी में आई बाढ़ के चलते हरदासपुर में निर्माणाधीन जंभेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में पानी लबालब भर गया है। जेसीबी और अन्य मशीनों का चलना मुश्किल हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

बताया कि अभी कार्य करना असंभव है। बाढ़ का पानी हटने पर कुछ किया जाएगा। इधर बाढ़ का पानी जामा मस्जिद के नजदीक आ गया है। कटघर क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ताजपुर मार्ग के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी कारण पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। वहीं मूंढापांडे क्षेत्र के 13 गांव पानी से घिर गए हैं। अगवानपुर तक बाढ़ का पानी आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

650 लोगों को दिया गया भोजन
जिला प्रशासन की टीमों ने बाढ़ प्रभावित गांवों के 650 लोगों को भोजन बंटवाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए  32 मेडिकल टीमें, 30 एंबुलेंस को लगाया गया है। मेडिकल टीमों ने गांव के 452 लोगों का उपचार किया है। 1181 क्लोरीन एवं 577 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं का टीकाकरण किया। शुक्रवार को 1845 पशुओं का टीकाकरण किया गया। अभी तक कुल 88947 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। 

विज्ञापन
Water entered Moradabad city: Administration issued alert, crisis in villages too, pictures of Ramganga
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

जिले के 65 गांवों की फसलें डूबीं 
डीएम अनुज सिंह ने कृषि विभाग को फसलों की क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिए हैं। क्षति की देखरेख की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय की होगी। उन्होंने बताया कि  जिला प्रशासन ने सभी 35 बाढ़ चौकियों  को संचालित कर दिया है। 29 बाढ़ शरणालयों में रहने की व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed