{"_id":"5fc332ad3c4e1a1c591d1723","slug":"victim-woman-says-i-always-considered-father-but-father-in-law-sexual-harassment-me-and-killed-my-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद मर्डर: फफक पड़ी पीड़ित, बोली-मैंने हमेशा पिता समझा लेकिन ससुर ने मेरे संग दुष्कर्म किया, पति को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद मर्डर: फफक पड़ी पीड़ित, बोली-मैंने हमेशा पिता समझा लेकिन ससुर ने मेरे संग दुष्कर्म किया, पति को मार डाला
Sun, 29 Nov 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद घर लौटे बेटे ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की हत्या के दौरान पहुंची कमरे में पहुंची अपनी पत्नी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने फायर झोंका, वह बाल-बाल बच गई। आरोपी ने हत्या की वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित पुत्रवधू की ओर से ससुर व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस को पिस्टल सौंपता आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का कहना है कि मैने तो उन्हें (ससुर) हमेशा अपने पिता के समान समझा पर वह कितनी गंदी सोच रखते थे। मुझे मालूम नहीं था। उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। क्या ससुर ऐसे भी होते हैं। आपबीती सुनाते हुए पीड़ित महिला फफक पड़ी। बोली मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरे पति को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरा तो संसार ही उजड़ गया। पीड़िता ने बताया कि एक बार पहले भी ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। मैंने किसी तरह खुद को बचा लिया था। मैंने उनसे कहा था कि दोबारा इस तरह मुझसे बात मत करना।
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
25 नवंबर को उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था। मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा था कि पिता और ससुर में अंतर होता है। मुझे नहीं पता था कि ससुर ऐसे भी होते हैं। उन्होंने मेरे पति की हत्या कर दी। मेरी सास को भी मारने का प्रयास किया। मेरा छोटा देवर ससुर के साथ है।