कुंदरकी पुलिस ने तांत्रिक गुलाब सिंह की रंजिशन गला रेतकर नृशंस हत्या में वांछित गांव संदलपुर निवासी कुलदीप और विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पहले ही हत्यारोपी संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत के अनुसार, हत्यारोपी कुलदीप और विनोद ने पूछताछ में बताया कि वे जेल में बंद संजीव के दोस्त हैं और पिकअप चलाते हैं।
UP: तांत्रिक के सोने तक खेत में इंतजार, बाइक 600 मीटर पहले की खड़ी, फिर छुरे से रेत डाली गर्दन... दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:11 PM IST
सार
तांत्रिक गुलाब सिंह हत्याकांड के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह उसे मारने के लिए लंबे समय से प्लान बना रहे थे। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन