फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सूरज ने मानी हार... दिनभर छाया रहा घना कोहरा, मुरादाबाद मंडल में स्कूलों का समय बदला, देखें तस्वीरें

Thu, 18 Dec 2025 12:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मुरादाबाद में घना कोहरा छाया रहा। रात का तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा बना रहेगा। ठंड के देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन
UP: sun surrendered,dense fog prevailed throughout day, school timings changed in Moradabad division
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में 17 दिसंबर 2025 का दिन पांच साल में सबसे ठंडा रहा। दिन का तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में 17 दिसंबर को दिन का तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके छह साल बाद बुधवार को ऐसा हुआ।



हालांकि पिछले वर्षों में 17 दिसंबर की तारीख के सापेक्ष रात का तापमान अभी सामान्य है। 17 दिसंबर 2020 को रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस वर्ष बुधवार की रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन को प्रदर्शित करता है।

पहाड़ों की ठंडी हवा के कारण मुरादाबाद में यह असर दिख रहा है। बुधवार को भी दिन भर कोहरा व धुंध शहर की सड़कों की छाई रही। लोगों को सूरज की झलक नहीं दिखाई दी। पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आने वाले सप्ताह में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

UP: sun surrendered,dense fog prevailed throughout day, school timings changed in Moradabad division
मुरादाबाद में छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

सर्दी के सितम से यात्री घटे
सर्दी बढ़ने की वजह से बसों में यात्रियों की संख्या घट गई। 20 से 25 यात्री लेकर ही चालक और परिचालक अपने फेरे पूरे कर रहे हैं।  मुरादाबाद बस अड्डा इंचार्ज किरण पाल सिंह ने बताया दो दिनों के भीतर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। बसों में 30 से 35 यात्री भरना मुश्किल हो रहा है। सर्दी बढ़ने की वजह से लोग जरूरी काम पड़ने पर ही घरों से निकल रहे हैं।

UP: sun surrendered,dense fog prevailed throughout day, school timings changed in Moradabad division
मुरादाबाद में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

समय बदला, दस बजे से खुलेंगे जिले के स्कूल
कड़ाके की ठंड की वजह से मुरादाबाद में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया। अब कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह दस बजे खुलेंगे। मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह के अनुसार अत्याधिक शीतलहर, कोहरे के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा नर्सरी से आठ तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों का संचालन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया है। सभी स्कूलों द्वारा इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: sun surrendered,dense fog prevailed throughout day, school timings changed in Moradabad division
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला

रात का तापमान अपेक्षाकृत राहत भरा
 दिन की ठंड ने रिकॉर्ड बनाया है लेकिन रात का तापमान पिछले कुछ वर्षों की तुलना में ज्यादा नीचे नहीं गया। वर्ष 2025 में 17 दिसंबर की रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर बीते वर्षों से तुलना करें तो 2019 में 17 दिसंबर की रात का तापमान 9 डिग्री, 2020 में 5 डिग्री, 2021 में 7 डिग्री, 2022 में 11 डिग्री, 2023 में 8 डिग्री और 2024 में 9 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

विज्ञापन
UP: sun surrendered,dense fog prevailed throughout day, school timings changed in Moradabad division
मुरादाबाद में कोहरा छाने के बाद जनजीवन - फोटो : अमर उजाला

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय कोहरा और सर्द हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed