Moradabad Crime News: मुरादाबाद के बिलारी में नर्स की हत्या करने के मामले में आरोपी ट्रक चालक गौसे आलम और उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने गिफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि समरीन उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इससे वह आजिज आ गया था। इसलिए जंगल में ले जाकर उसने समरीन की हत्या कर दी।
सहसपुर गांव के मोहल्ला साहूकारा निवासी रियासत हुसैन की बेटी समरीन (22) सैफनी कस्बे में एक निजी क्लीनिक पर नर्स का काम करती थी। 24 अगस्त की सुबह वह अपने घर से क्लीनिक पर जाने के लिए निकली लेकिन शाम को घर नहीं लौटी थी।
25 अगस्त की सुबह समरीन के पिता ने थाना बिलारी में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में उसकी आखिरी लोकेशन थाना कुंदरकी के चकफाजलपुर गांव के जंगल में मिली। चकफाजलपुर निवासी गौसे आलम से उसकी आखिरी बार बात हुई थी।
2 of 10
समरीन हत्याकांड का खुलासे के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
नर्स समरीन की गला दबाकर हत्या की
बिलारी पुलिस ने थाना कुंदरकी पुलिस की मदद से गौसे आलम को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नर्स समरीन की गला दबाकर हत्या की थी। उसकी निशानदेही पर शनिवार देररात चकफाजलपुर के जंगल में गन्ने के खेत से पुलिस ने समरीन का शव बरामद किया।
3 of 10
पुलिस हिरासत में समरीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी
- फोटो : संवाद
आरोपी गौसे आलम नाबालिग साथी संग गिरफ्तार
शनिवार रात को ही समरीन के पिता रियासत हुसैन ने गौसे आलम और उसके गांव के ही एक 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। रविवार दोपहर पुलिस ने गौसे आलम और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 10
समरीन हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल आरोपी के भाई की बाइक और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से गौसे आलम को जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग को किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
5 of 10
समरीन हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
डेढ़ माह पहले इंस्टाग्राम पर चैट के बाद बढ़ी थी नजदीकियां
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गौसे आलम ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी समरीन से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। एक बार समरीन ने उसे सैफनी वाले क्लीनिक पर बुलाकर बाइक से सहसपुर तक छोड़ने के लिए कहा था। रास्ते में बाइक पर आते समय उसने वीडियो बना ली और यही वीडियो बार-बार भेजकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह शादी करने का दबाव बनाकर थाने में केस दर्ज कराने की धमकी देती थी।