फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बरसे बादल, बत्ती गुल... सड़कें लबालब, चार दिन का यलो अलर्ट जारी; देखें तस्वीरें

Mon, 07 Jul 2025 01:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 01:39 PM IST
सार

मुरादाबाद में झमाझम बारिश होने से गर्मी से बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही बिजली कटाैती और जलभराव की समस्या भी सामने आई। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खुल गई। इसके साथ ही माैसम विभाग ने चार दिन का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: Heavy rains in Moradabad division, four-day yellow alert issued; see photos
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर बारिश से बत्ती गुल हो गई। वहीं सड़कें जलमग्न रही। लंबी बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। सीतापुरी, असालतपुरा, रामगंगा विहार, कबीर नगर सहित हर इलाके में लोग त्रस्त रहे। दूसरी ओर निचले इलाकों में पानी भर गया।

UP: Heavy rains in Moradabad division, four-day yellow alert issued; see photos
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बिजली कटौती का सिलसिला शनिवार देर रात से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रविवार को दोपहर में बारिश हुई तो कई जगह फाल्ट हुए। टाउनहॉल, सीतापुरी, कटघर, मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। यह समस्या रात 8:30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने और बढ़ा दी। 

UP: Heavy rains in Moradabad division, four-day yellow alert issued; see photos
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

रामेश्वर कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सरोवर नगर, रामगंगा विहार, नया मुरादाबाद, रेल विहार, पाकबड़ा में लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहा। लोगों ने बिजलीघरों को फोन मिलाया तो जवाब मिला कि इतनी तेज बारिश में फाल्ट की मरम्मत कैसे करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Heavy rains in Moradabad division, four-day yellow alert issued; see photos
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

निगम की ओर से जारी किए गए कंट्रोल रूम के नंबर भी लोगों के काम न आ सके। रात 11 बजे तक शहर के 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली नहीं आई। लगातार बारिश होने से नगर निगम के नाला सफाई के दावों की भी पोल खुल गई। बुद्धि विहार, मानसरोवर, नवीन नगर जैसी कॉलोनियां तालाब बन गईं।

विज्ञापन
UP: Heavy rains in Moradabad division, four-day yellow alert issued; see photos
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

जलभराव से रास्ता बंद
नेता कॉलोनी, जयंतीपुर, भोलानाथ कॉलोनी में जलभराव से रास्ता ही बंद हो गया। कुछ स्थानों पर नगर निगम ने की टीम ने पंप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। इससे लोगों को आंशिक राहत ही मिल पाई। मुस्लिम इलाकों में मुहर्रम के ताजिये निकालने में लोगों को परेशानी हुई। कंबल का ताजिया, गलशहीद, जामा मस्जिद, ईदगाह रोड, असालतपुरा, नागफनी समेत कई इलाकों के लोग बारिश के सामने मजबूर नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed