फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण की आपबीती, चश्मदीद की जुबानी: बदमाशों ने SOG बताकर किया किडनैप, डॉक्टर बोला- चीरना पड़ेगा पेट; Video

Wed, 28 May 2025 04:02 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 28 May 2025 04:02 AM IST
सार

नावेद ने बताया कि जब उन्हें एक सुनसान जंगल में ले जाया गया, तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताया। उस शख्स ने कहा कि यह जांचना होगा कि सभी पेट में सोना निगलकर तो नहीं लाए हैं। उस वक्त ऐसा लगा जैसे जीवन खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
up gold smuggling case story of kidnapping told eyewitness miscreants kidnapped by pretending to be SOG
चश्मदीद नावेद - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए मुरादाबाद पुलिस की कई टीमें लगी हैं। मंगलवार को चौथे तस्कर के पेट से एक और सोने का कैप्सूल निकाला गया। अब तक बरामद किए गए कैप्सूलों की संख्या 28 हो गई है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े फाइनेंसर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। मूंढापांडे थाने में तस्करों से लगातार पूछताछ चल रही है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। 

up gold smuggling case story of kidnapping told eyewitness miscreants kidnapped by pretending to be SOG
सालों से सोना तस्करी कर रहा गिरोह, टांडा थाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी - फोटो : अमर उजाला

कई कारोबारियों ने कर रखा था निवेश
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह दुबई से पेट में कैप्सूल निगलकर भारत सोना ला रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस तस्करी में कई कारोबारी और स्थानीय व्यवसायियों ने निवेश किया था। नौ फाइनेंसर और ट्रेवल एजेंटों को भी इस गिरोह में शामिल पाया गया है, जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरोह ने ट्रेवल और मेडिकल की आड़ में तस्करी को अंजाम देने की कोशिश की थी।

up gold smuggling case story of kidnapping told eyewitness miscreants kidnapped by pretending to be SOG
मुरादाबाद पुलिस हिरासत में सोना तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसओजी बताकर किया अपहरण
चार सोना तस्करों के साथ कार में सवार सऊदी से अपने घर टांडा आ रहे मोहम्मद नावेद ने अपहरण की आपबीती बताई। इससे सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग सन्न हैं। नावेद ने बताया कि वह दिल्ली से मुरादाबाद के पुराने टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने सायरन बजाकर खुद को एसओजी टीम बताया और सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद उनके मुंह पर नकाब डाल दिए और धमकी दी कि ज्यादा बोले तो एनकाउंटर कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
up gold smuggling case story of kidnapping told eyewitness miscreants kidnapped by pretending to be SOG
सोना तस्करी की आरोपियों के घरों में छाई वीरानी - फोटो : संवाद

जंगल में ले जाकर दी गई धमकी
नावेद ने बताया कि जब उन्हें एक सुनसान जंगल में ले जाया गया, तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर बताया। उस शख्स ने कहा कि यह जांचना होगा कि सभी पेट में सोना निगलकर तो नहीं लाए हैं। उस वक्त ऐसा लगा जैसे जीवन खत्म हो जाएगा। नावेद ने कहा कि शुक्र है कि उसी समय असली पुलिस पहुंच गई और हमें छुड़ा लिया। चार दिन की वह कहानी उनकी जिंदगी का सबसे डरावना पल बन गया है। 

विज्ञापन
up gold smuggling case story of kidnapping told eyewitness miscreants kidnapped by pretending to be SOG
मुरादाबाद में सोना तस्करी का खुलासा - फोटो : संवाद

पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने में जुटी 
मुरादाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए फाइनेंसरों, ट्रेवल एजेंटों और गिरोह से जुड़े सभी संभावित लोगों की सूची तैयार कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के तार दुबई तक फैले हैं और यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट है। जांच में जिन व्यापारियों की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक कि यह सिर्फ सोना तस्करी का मामला नहीं, बल्कि इसमें निवेश करने वालों का पूरा सिंडिकेट है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed