संभल के चंदौसी से मेरठ की मुस्कान जैसा दिल दहालने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद ग्राइंडर से लाश के टुकड़े-टुकड़े किए। टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका। कुछ अंग गंगा में भी बहा दिए। खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान है।
जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर को नाले में मिली सिरकटी लाश मिली थी। नाले में मिले शव के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर की थी। सिर और पैर के ग्राइंडर से टुकड़े-टुकड़े कर दिए और गंगा में बहा दिए।
2 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाकी बचे धड़ को पॉलिथीन में बंदकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 15 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराते मिले एक शव को कुत्ते खींच रहे थे।
3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव के सिर और पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।
4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। इसी आधार पर मोहल्ला चुन्नी के रहने वाले राहुल के रूप में शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने जब पत्नी रूबी से पूछताछ की तो तार से तार जुड़ते गए। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए रूबी और मोहल्ले के ही गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देखे
पुलिस की पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी।