अपहरणकर्ता फिरौती की रकम वसूलने के बाद मैनेजर की हत्या करने की योजना बना चुके थे। उन्होंने तय स्थान रोडवेज बस अड्डे पर मैनेजर के परिजनों से तीन लाख रुपये वसूल लिए और कार दौड़ा दी। एसटीएफ ने करीब पांच किलोमीटर पीछा कर आवास विकास कॉलोनी में अपहरणकर्ता घेर लिए।
यहां बदमाश और एसटीएफ के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए। इसी दौरान तीन बदमाश भाग गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अभिनव के परिजनों से 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन डील तीन लाख में तय हुई थी।
2 of 8
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
'रकम न देने पर हत्या करने की धमकी'
अपहरणकर्ता मैनेजर के मोबाइल से कॉल कर उसके परिवार पर रकम की व्यवस्था करने के लिए दबाव बना रहे थे, रकम न देने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। तय हुआ था कि मुरादाबाद में रोडवेज बस अड्डे पर अभिनव को छोड़ दिया जाएगा और वहीं रकम ले लेंगे। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे स्विफ्ट सवार बदमाश अपहरणकर्ता अभिनव को लेकर बस अड्डे के पास आ गए।
3 of 8
अभिनव को अगवा करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
मैनेजर के परिवार के एक सदस्य ने नोटों से भरा बैग कार सवार बदमाशों को दे दिया लेकिन रकम लेकर बदमाशों ने कार दौड़ा दी और भागने लगे। पहले से अलर्ट एसटीएफ ने कार का पीछा किया तो उन्होंने पहले रामपुर रोड की ओर कार दौड़ाई। खुद को घेरा देखकर बदमाशों ने किया तो कार मोड़ दिया और बिजनौर की ओर भागने लगे। करीब पांच किलोमीटर तक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ चली।
4 of 8
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विशाल कुमार की गर्दन में लगी गोली
एसटीएफ ने अपहरणकर्ता की कार के टायर में फायरिंग की। टायर में गोली लगने के बाद भी बदमाश नहीं रुके। उन्होंने कार आवास विकास कॉलोनी में मोड़ दी। यहां से बदमाश रास्ता भटक गए। इसी दौरान कार में पीछे बैठे विशाल कुमार की गर्दन में एक गोली लग गई। पुलिस ने कार से अभिनव को बरामद किया। इसी दौरान सुजल कुमार और करन बिष्ट को पीली कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुजल कुमार, करन बिष्ट ने बताया कि वह स्कूटी दोनों स्कूटी पर सवार थे जबकि कार में विशाल, गोलू ठाकुर, विक्की और गौरव सवार थे। फरार विक्की और गौरव भी अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।
5 of 8
घायल अपहरणकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
घायल आरोपी
विशाल कुमार उर्फ लाटा (28) उत्तराखड के अल्मोड़ा जनपद के धारानौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजपुरा है। उसकी गर्दन में गोली लगी है। गोली सीने के पास से पार निकल गई है। दूसरा घायल बदमाश गोलू ठाकुर उर्फ यश बुलंदशहर (24) के छतारी थाना क्षेत्र के निवासी सहार गांव निवासी है। उसके बाये पैर में गोली लगी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
करण बिष्ट, सुजल कुमार, फरार आरोपी विक्की और गौरव