यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की हत्या करने वाले तीनों भाई राजाराम, रिंकू और सतीश को कोई पछतावा नहीं हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों भाइयों ने पूछताछ बताया कि बहन संग अरमान को देखकर खून खौल गया था। दोनों की हत्या करने के बाद ही सुकून मिला है। गांव में इन दोनों की वजह से जीना मुश्किल हो गया था।
2 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
भाइयों का कबूलनामा
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अरमान और काजल की हत्या करने वाले आरोपी राजाराम, रिंकू और सतीश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने रविवार की रात का पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि सतीश ने बताया कि उन्हें पहले से ही जानकारी थी कि अरमान और काजल के बीच संबंध है। अरमान के परिवार ने उसे दुबई भेज दिया था लेकिन वह ज्यादा दिन वहां नहीं रुका।
3 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अरमान के साथ आपत्तिजनक हाल में थी काजल
वारदात वाली रात काजल मकान के मेनगेट से सटे कमरे में अकेली सो रही थी। बाकी भाई अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे सतीश ने काजल के कमरे सुगबुगाहट सुनी तो वह जाग गया। उसने रिंकू और राजाराम को भी जगा लिया। इसके बाद तीनों भाई काजल के कमरे में पहुंच गए। उन्होंने देखा कि काजल और अरमान आपत्तिजनक हालत में हैं। बहन को फरमान के साथ देखकर तीनों भाइयों का खून खौल गया।
4 of 9
मुरादाबाद के पाकबड़ा में अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फावड़े से हमलाकर मार डाला
तीनों भाइयों ने दोनों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बंद कर दिया। इसके बाद काजल और अरमान की पिटाई की। रिंकू ने काजल और राजाराम ने अरमान को पकड़ लिया। इसके बाद सतीश ने फावड़े से दोनों के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों भाइयों ने दोनों शवों को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर बेड की चादर से दोनों की पोटली बांधी दी। सतीश और राजाराम बाइक पर पोटली को रखकर गागन नदी किनारे ले गए। रिंकू भी वहां पहुंच गया और गड्ढा खोदकर दोनों शवों को दबा दिया था। इसके बाद तीनों भाई घर आ गए और सबूत मिटाने के बाद सो गए थे। सोमवार की सुबह तीनों भाई नाश्ता करने के बाद अपने अपने काम पर चले गए। तीनों भाइयों ने कबूला है कि उन्होंने हत्या की है।
5 of 9
Moradabad Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यह था मामला
उमरी सब्जीपुर गांव में रविवार रात युवक-युवती को पीट-पीटकर माैत के घाट उतार दिया था। दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और दो साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। इसके बाद दोनों के शवों को बोरी में बंद कर करीब दो किलोमीटर दूर बाबा नीम करौली के मंदिर के पास गागन नदी के किनारे ले गए और वहां दबा दिया।