फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में आदमखोर तेंदुए का आतंक: घर में सोते किसान को मारकर उठा ले गया, 25 दिन में चार लोगों को मार डाला

Sat, 29 Aug 2026 02:19 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
Terror of man-eating leopard in Moradabad: Killed and dragged away a sleeping farmer from his home
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक अब खेतों की मेड़ पार कर ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है। बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार रात खेत से सटे एक खुले मकान के आंगन में सो रहे दिव्यांग किसान जगराज सैनी (35)को तेंदुआ गर्दन से दबोचकर उठा ले गया। सुबह किसान का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला।

Terror of man-eating leopard in Moradabad: Killed and dragged away a sleeping farmer from his home
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिस घर में यह घटना हुई वह खेत के बिल्कुल नजदीक है। उसमें खिड़की-दरवाजे भी नहीं हैं। इसी खुले रास्ते से तेंदुआ आसानी से आंगन तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।  इससे पहले बहापुर बलिया में 18 अगस्त को चारा लेने गईं ब्रह्मो देवी पर तेंदुए ने हमला किया था।

Terror of man-eating leopard in Moradabad: Killed and dragged away a sleeping farmer from his home
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद 25 अगस्त को गन्ने के खेत में काम कर रहीं मिथिलेश देवी को तेंदुए ने निशाना बनाया। दोनों घटनाओं में महिलाओं की मौत हुई। मिथिलेश पर हमला उस समय हुआ जब आसपास उनके पति और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Terror of man-eating leopard in Moradabad: Killed and dragged away a sleeping farmer from his home
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जगराज को घर के आंगन से उठाकर ले जाने की घटना ने हमलों की गंभीरता और बढ़ा दी है। 29 अगस्त तक ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से चार लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले तीन अगस्त को लालापुर पीपलसाना गांव में खेत में चारा काट रही महिला संतोष देवी को निवाला बनाया था।
विज्ञापन
Terror of man-eating leopard in Moradabad: Killed and dragged away a sleeping farmer from his home
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुए का आतंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वन विभाग के अनुसार ठाकुरद्वारा क्षेत्र में करीब 30 तेंदुओं की सक्रियता का अनुमान लगाया गया है और लगभग 40 गांव प्रभावित बताए गए हैं। तेंदुओं की निगरानी और रेस्क्यू के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। थर्मल ड्रोन से भी तलाश की जा रही है। इसके बावजूद आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी लगातार चुनौती बनी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed