फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद मंडल में एक ही दिन में चार डिग्री तक गिरा पारा

Mon, 25 Dec 2017 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद Updated Mon, 25 Dec 2017 03:48 AM IST
विज्ञापन
temprature fallen four degree in a day cold and fogg creat problems for people
मुरादाबाद में सर्दी में गुजरतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
पांच दिनों तक औसतन एक समान मौसम रहने के बाद रविवार को अचानक 4 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। पूरा शहर कोहरे की चादर में सिमट गया। ऐसे में लोगों की कंपकंपी छूट गई। बच्चों और बुजुर्गों को खासकर परेशानी झेलनी पड़ी। दृश्यता कम होने से सुबह के समय लोगों को वाहनों के लाइट जलानी पड़ी। 

इंसान ही नहीं, परिंदे भी सर्दी में ठिठुरे

temprature fallen four degree in a day cold and fogg creat problems for people
मुरादाबाद में ठंड का असर परिंदों पर भी दिखा - फोटो : सैफ अली खान
ठंड का असर केवल इंसानों पर ही नहीं दिखाई दे रहा। जीव-जंतु भी ठंड से प्रभावित होने लगे हैं। मुरादाबाद में रेलवे ओएचई के पोल पर बगुलों को कतार में बैठे ठंड से लड़ते देखा जा सकता है। रविवार को शदीद ठंड के कारण बगुले भी ठिठुरते दिखाई दिए। सूरज दिखाई तो दिया लेकिन बादलों और कोहरे के चलते उसकी गर्मी कोई राहत न पहुंचा पाई।

फोटो : सैफ अली खान
 

कोहरे की चादर में सिमटा शहर, ठंड और गलन से छूटी कंपकंपी

temprature fallen four degree in a day cold and fogg creat problems for people
कोहरे में गुजरते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
रविवार सुबह से रात तक कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक दृश्यता बीस से पैंतीस मीटर के बीच रही। दोपहर को हल्की धूप निकली लेकिन बेअसर रही। कोहरे से ढका सूरज चांद की तरह नजर आया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर माह के सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में कोहरे और ठंड से जीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलह घंटे देरी से पहुंची आला हजरत एक्सप्रेस, 23 ट्रेनें लेट

temprature fallen four degree in a day cold and fogg creat problems for people
मुरादाबाद रेलवे यार्ड में रविवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
घने कोहरे का रेल संचालन पर बुरा असर पड़ रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं। भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस रविवार को सोलह घंटे देरी से आई। जबकि प्रमुख ट्रेनों में गिने जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस बारह घंटे लेट चल रही है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी गई। रविवार को मुरादाबाद से होकर जाने वाली 23 ट्रेनेें देरी से चलीं। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सात घंटे, अवध असम आठ घंटे, सप्त क्रांति सवा घंटे, उपासना एक्सप्रेस आठ घंटे समेत अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन
temprature fallen four degree in a day cold and fogg creat problems for people
मुरादाबाद में ठंड और गलन के चलते अलाव के सहारे दिन काटते लोग। - फोटो : अमर उजाला/ ब्यूरो मुरादाबाद
आधी रात के बाद अचानक मौसम बदल गया। घनघोर कोहरा छा गया और दिन भर सूर्य के दर्शन को लोग तरस गए। कोहरे के सितम ने जहां वाहनों की रफ्तार थाम दी वहीं ठंड के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल रहा। अलाव जलाकर लोग ठंड को दूर करते नजर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed