फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से आए नवाबजादे की शादी में मेहमान

Sun, 10 Dec 2017 03:16 AM IST
रामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
Pakistan foreign minister and many other VIP guest attend nawab rampur son wedding
रामपुर नवाब नवेद मियां के बेटे की शादी में पहुंचे पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद मसूद कसूरी व अन्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
नवाब रामपुर काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बड़े बेटे अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां की शादी धूमधाम से दिल्ली में शुक्रवार को हुई। शादी में पाकिस्तान सहित कई देशों में मेहमानों ने शिकरत की। नए जोड़े को अपनी दुआओं से नवाजा। देश के कई बड़े राजघरानों से आए मेहमान इस निकाह के गवाह बने। रामपुर नवाब के बरखुरदार की बेगम कानपुर से एक बड़े घराने से वास्ता रखती हैं। दोनों ने तमाम मेहमानों के बीच एक दूसरे को जिंदगी का हमसफर मानते हुए कहा - कुबूल है। दूल्हा अली मोहम्मद खां पूर्व कांग्रेस सांसद बेगम नूरबानों के पोते हैं। इस लिहाज से कांग्रेस के कई बड़े चेहरे निकाह में मौजूद रहे।


(रामपुर नवाब नवेद मियां के बेटे की शादी में पहुंचे पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद मसूद कसूरी व अन्य मेहमान।)

देखिए इस शाही शादी समारोह की तस्वीरें।

नूरमहल से गया दूल्हा, कानुपर से आई दुल्हन

Pakistan foreign minister and many other VIP guest attend nawab rampur son wedding
नवाब रामपुर के बेटे के निकाह में आशीर्वाद के लिए पहुंची अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला
शाही परिवार में इतनी धूमधाम के साथ कोई बड़ा आयोजन कई दशक बाद हुआ, पिछले सप्ताह नूरमहल में रस्मों के साथ पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बड़े बेटे कहवान मियां की शादी के आयोजन की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार की रात दिल्ली के एक होटल में निकाह हुआ। इसके बाद नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश बदरदुर्रेज अहमद खां के आवास पर आयोजित वलीमे में देश के सभी राजघरानों के अलावा विदेशी राजनयिकों और राजनेताओं का मजमा रहा। नवाब परिवार के सूत्रों ने बताया कि जल्द कानपुर की शाजली पति नवाबजादा अली मोहम्मद खां उर्फ कहवान मियां के साथ रामपुर पहुंचेंगी। नवाब रामपुर के पारंपरिक नूरमहल में दुल्हन की अगवानी की भव्य तैयारियां की गई हैं। 

(नवाब रामपुर के बेटे के निकाह में आशीर्वाद के लिए पहुंची अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर)

पूर्व उप राष्ट्रपति-पीएम के साथ दो हिंदू बने निकाह के गवाह

Pakistan foreign minister and many other VIP guest attend nawab rampur son wedding
शाही शादी का हिस्सा बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
शाही शादी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ ही राजघरानों के सदस्य मेहमान बने। महमानों ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां ‘नवेद मियां’ के बेटे नवाबजादा अली मोहम्मद खां ‘कहवान मियां’ और उनकी बहू शाजली जफर को मुबारकबाद के साथ साथ दुआओं से नवाजा। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, नवेद मियां, बेगम य़ासीन अली खां, बेगम सबा अली खां, बेगम समन अली खां और नवाबजादा हैदर अली खां ‘हमजा मियां’ ने सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया। नवाबजादा कहवान मियां और शाजली जफर के निकाह के गवाहनामे में दो हिंदू भी थे। रामपुर रियासत की परंपरा के अनुसार सभी रस्में पूरी की गई थीं। इसमें सबसे खास यह था कि निकाह के गवाह दो हिंदू भी बने निकाहनामा पर उनके हस्ताक्षर भी हुए।

(शाही शादी का हिस्सा बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह)
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान, बेल्जियम समेत कई राजघरानों से आए मेहमान

Pakistan foreign minister and many other VIP guest attend nawab rampur son wedding
बेटे कहवान मियां के साथ रामपुर नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां। - फोटो : अमर उजाला
शादी में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अबदुल्ला, डा. कर्ण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह, सलमान खुर्शीद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, सलीम इकबाल शेरवानी, ठाकुर अमर सिंह, मोदी ग्रुप के चेयरमैन डा. बीके मोदी, जयपुर राजघराने से राजमाता पद्मिनी देवी, मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर, जीनत अमान, चंद्रचू़ड़ सिंह, पूर्व मंत्री एमादुद्दीन अहमद खां, उमंग हठीसिंह, इल्याराज सिंह, सरदार गुरपाल सिंह, जयइंदर कौर, सरदार असद मोहम्मद खां, बेलजियम के राजदूत यान ल्युक्स, राका सिंह, साहिबजादा जुलनूर अली अहमद, रंजीत गुप्ता, केपी सिंह देव, अखिलेश सिंह देव, महाराज ब्रिजराज सिंह के अलावा झालावार, नाभा, किशनगढ़ , धौलपुर, ग्वालियर, बड़ौदा, जैसलमेर, कोटा और जोधपुर के राज परिवार मौजूद रहे।

(बेटे कहवान मियां के साथ रामपुर नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।)
विज्ञापन

शाही शादी के थे शाही अंदाज, जयपुर से आई पगड़ी

Pakistan foreign minister and many other VIP guest attend nawab rampur son wedding
अपने बेटे की बहूं से कुछ कहते नवेद मियां। - फोटो : अमर उजाला
नवेद मियां खुद भी डिजाइनर हैं इसलिए अपने पूरे परिवार के लिए उन्होंने कपड़े खुद डिजाइन किए थे। स्वयं और दोनों बेटे स्पेशल शेरवानी में थे, इन पर रामपुरी टोपी (हामिद टोपी) पहनी गई। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी तीन दिन अलग-अलग साड़ियों में नजर आईं, पहले दिन नीली साड़ी में निकाह वाले दिन लाल और वलीमा के दिन सफेद साड़ी में, जिसमें लाल रंग की चौड़ी कढ़ाई के किनारी की साड़ी उन्होंने पहन रखी थी। नई बहू भी चौड़ी किनारी की साड़ी में थी। कपड़ों पर जितना भी जरी वर्क था सब रामपुर के ही कारीगरों से कराया गया था। बारातियों के लिए स्पेशल रंगबिरंगी पगड़ी थी। जयपुर राजघराने की राजमाता पद्मिनी सिंह ने मोहब्बत सिंह को खास तौर पर सभी के लिए रंग बिरंगे साफा लेकर भेजा और सभी बाराती पगड़ी में नजर आ रहे थे।

(अपने बेटे की बहूं से कुछ कहते नवेद मियां।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed