फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पथराव, फायरिंग और लाठीचार्ज... छतें बनीं मैदान-ए-जंग, सुबह से शाम तक फेंके पत्थर, हुई गोलीबारी; हिंसक झड़प

Sat, 06 Sep 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 02:01 PM IST
सार

मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर में पंचायत चुनाव की रंजिश में पथराव और फायरिंग हुई। सुबह से शाम तक पथराव और फायरिंग में एक दर्जन घायल हो गए। पुलिस के सामने उपद्रव हुआ, मामले में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन
Stone pelting and firing due to Panchayat election rivalry in Moradabad see photos
पाकबड़ा में फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के उमरी सब्जीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 उमरी सब्जीपुर गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़कों पर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को तितर  बितर कर दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से दोनों के लोग छतों पर पहुंच गए। 



इसके बाद करीब डेढ़ घंटे पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था।

Stone pelting and firing due to Panchayat election rivalry in Moradabad see photos
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद

आस मोहम्मद पक्ष के राशन डीलर खलील के परिवार ने जुलूस के लिए बिरयानी बनाई थी। इस बार पंचायत चुनाव में पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आरिफ के पक्ष के कुछ लोग भी बिरयानी खाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते यह बहस पथराव में बदल गई। 

Stone pelting and firing due to Panchayat election rivalry in Moradabad see photos
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद

दोनों पक्षों ने की एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और जुलूस को आगे बढ़ने दिया लेकिन शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे फिर से दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। करीब डेढ़ चले पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone pelting and firing due to Panchayat election rivalry in Moradabad see photos
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

हिंसक झड़प में कई लोग घायल
लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को उनके घरों के अंदर जाने के लिए मजबूर किया। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Stone pelting and firing due to Panchayat election rivalry in Moradabad see photos
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

पुलिस घायल अरवाज, भूरा, सिब्ते, संजीदा, नदीम को जिला अस्पताल भिजवा दिया है हालांकि घायलों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने बचने को कई लोग निजी अस्पताल में ही अपना इलाज करा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed