{"_id":"61e10975c0026347562ed4e6","slug":"sports-businessman-murder-case-big-revealing-of-post-mortem-report-three-bones-of-the-head-were-also-broken","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कारोबारी हत्याकांड: भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकली थी बुलेट, सिर की तीन हड्डियां भी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कारोबारी हत्याकांड: भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकली थी बुलेट, सिर की तीन हड्डियां भी टूटी
Fri, 14 Jan 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकल गई थी, जिससे सिर की तीन हड्डियां भी टूट गईं थीं। गुरुवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी अशोक गुप्ता के बेटे कुशांक गुप्ता (30) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह रामगंगा विहार स्थित अपनी सिद्धबली स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट की दुकान के बाहर कुत्ते को गोद में लेकर टहल रहे थे। जबकि उनका कर्मचारी शिवम दुकान बंद कर रहा था। देर रात कॉसमॉस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार तड़के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि कुशांक को बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए बाहर निकल गई थी।
कुशांक गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस घटना को किसी प्रोफेशनल क्रिमिनल ने अंजाम दिया है। उसने एक गोली चलाने के बाद न तो तमंचा दोबारा लोड किया और न ही किसी अन्य हथियार का इस्तेमाल किया।
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
एक गोली मारने के बाद वह अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में आशियाना कालोनी स्थित मोक्षधाम में कुशांक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी कुशांक गुप्ता हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कांठ रोड और सेल्स टैक्स चौराहा व साईं मंदिर रोड तक करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हत्यारोपी कांठ रोड तक भागते देखे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने नामजद दोनों भाइयों और उनके पिता को उठा लिया है।
विज्ञापन
Sports Businessman Murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भाजपा नेता के करीबी लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ में फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार पुलिस अन्य एंगल पर भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।