फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेगुनाह पेंटर का कत्ल... क्राइम पेट्रोल देख स्वाति ने लिखी पटकथा, ये था मकसद; लवर की गिरफ्तारी से खुद फंसी

Mon, 22 Sep 2025 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Sep 2025 01:01 PM IST
सार

मुरादाबाद में हुए पेंटर योगेश हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी मनोज और उसके रिश्तेदार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनोज की प्रेमिका स्वाति ने ही परिवार को फंसाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। क्राइम पेट्रोल देखकर बनी इस साजिश में बेगुनाह योगेश की जान चली गई।

विज्ञापन
Up Crime News Painter Murdered in Conspiracy to Frame Father and Brothers Know Details in Hindi
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के पाकबड़ा में मुठभेड़ में पुलिस ने पेंटर योगेश हत्याकांड के आरोपी मनोज और उसके रिश्तेदार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला कि मनोज की प्रेमिका स्वाति ने अपने ही परिवार वालों को हत्या के केस में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। 



इस साजिश की भेंट बेगुनाह योगेश चढ़ गया। इंटर तक पढ़ी स्वाति ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर हत्या की यह पटकथा तैयार की थी लेकिन प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद अपने बिछाए हुए जाल में खुद फंस गई। थाना इलाके के गुरेठा गांव निवासी पेंटर योगेश का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मौढ़ा तैय्या स्थित कब्रिस्तान के पास मिला था।

Up Crime News Painter Murdered in Conspiracy to Frame Father and Brothers Know Details in Hindi
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा - फोटो : संवाद

योगेश के भाई उमेश ने गांव के ही शोभाराम और उसके बेटे गौरव व कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पाकबड़ा पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की तो योगेश के मोबाइल से मिली कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियां किसी अन्य दिशा की तरफ इशारा कर रही थीं। 

Up Crime News Painter Murdered in Conspiracy to Frame Father and Brothers Know Details in Hindi
पाकबड़ा निवासी योगेश हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद

सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम जानकारियां मिलीं। जांच में मनोज और मंजीत का नाम सामने आया। रविवार देरशाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नया मुरादाबाद में छिपे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर मनोज और मंजीत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Up Crime News Painter Murdered in Conspiracy to Frame Father and Brothers Know Details in Hindi
पाकबड़ा निवासी योगेश के परिजन - फोटो : संवाद

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की मास्टरमाइंड स्वाति को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Up Crime News Painter Murdered in Conspiracy to Frame Father and Brothers Know Details in Hindi
मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

थाना प्रभारी योगेश कुमार के मुताबिक स्वाति ने ही योगेश हत्या कराकर अपने पूरे परिवार को फंसाना चाहती थी। वह अपने परिवार को जेल भेजकर मनोज से शादी करना थी। पेंटर योगेश से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह उनकी क्रूरतम योजना का एक दुर्भाग्यपूर्ण शिकार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed