फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब वर्ल्ड कप में छाया शमी का जादू, खुशी से झूम उठा अमरोहा, देखिए ये गजब की तस्वीरें

Sun, 23 Jun 2019 02:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
shami took hattrick against afghanistan, Mohammad Shami Family and friends of celebrate in Amroha
शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में मोहम्मद शमी का जादू जमकर चला। शमी की गेंदबाजी के अफगानी बल्लेबाज परेशान से नजर आए। यार्कर गेंद पर विकट गिरते ही यूपी के अमरोहा में दीवाली और ईद सा नजारा देखने को मिला। अमरोहा के लाल शमी का इस वर्ल्ड कप में यह पहला मैच था। मैच का आखिरी ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ विकेट की हैट्रिक लगा दी।
shami took hattrick against afghanistan, Mohammad Shami Family and friends of celebrate in Amroha
शमी की गेंदबाजी के आगे ढेर हुए अफगान बल्लेबाजों को देखकर अमरोहा शहर के लोग झूम उठे। शमी के घर पर उनके दोस्तों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। हर शख्स शमी की बधाई देते और बड़ाई करते नहीं थक रहा था। इस मैच में शमी ने चार विकेट झटके हैं। 
shami took hattrick against afghanistan, Mohammad Shami Family and friends of celebrate in Amroha
खुशी का इजहार करते हुए परिजन - फोटो : एएनआई
अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया था। अब तक हुए मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसको लेकर अमरोहा के लोगों में निराशा भी थी। शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में शमी की गेंदबाजी का जादू देख अमरोहा में ईद और दीवाली सा माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shami took hattrick against afghanistan, Mohammad Shami Family and friends of celebrate in Amroha
मोहम्मद शमी
वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले शमी दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में चेतन शर्मा ने ऐसा किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 224 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की टीम 213 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
shami took hattrick against afghanistan, Mohammad Shami Family and friends of celebrate in Amroha
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
अपना आखिरी ओवर करने आए शमी ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक लगा दी। शमी के हैट्रिक लगाते ही टीम इंडिया मैच जीत गई। जिसे लेकर शहरवासी खुशी से झूम उठे। शमी की इस उपलब्धि पर उनके मामा मुगीर आलम, राजीव शर्मा, सुलेमान अख्तर, मोहम्मद जिशान, मोहम्मद जुनैद, फैजान आदि ने बधाई दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed