फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल हिंसा का पाकिस्तान कनेक्शन: आईएसआई से शारिक साठा के संबंध... यहां रहते हैं कई गुर्गे, मिलने जाते हैं दुबई

Sun, 29 Dec 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2024 11:33 AM IST
सार

संभल बवाल के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ रहे हैं। पुलिस को शक है कि दुबई में बैठे संभल के दीपा सराय के शारिक साठा बवाल की साजिश में शामिल रहा है। आईएसआई से शाकिर के संबंध हैं। 

विज्ञापन
Sambhal violence Pakistan connection Shakir Satha has links with ISI many henchmen live in sambhal
Sambhal violence - फोटो : अमर उजाला
संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश का शक दीपा सराय निवासी शारिक साठा पर है। पुलिस की एसआईटी इस आधार पर जांच कर रही है। शारिक साठा देश का बड़ा वाहन चोर है। वह इस समय फर्जी पासपार्ट के जरिए दुबई में जाकर बस गया है। पुलिस को शक है कि शारिक दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। उसके दुबई से जाली नोट का काला कारोबार भी करने की जानकारी पुलिस को मिली है।


 
Sambhal violence Pakistan connection Shakir Satha has links with ISI many henchmen live in sambhal
दीपा सराय के शारिक साठा का पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े साठा के तार 
दीपा सराय निवासी शाकिर साठा पर नखासा थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका हसनपुर मार्ग पर स्थित एक प्लॉट भी कुर्क कर चुकी है, जिसकी कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। शारिक साठा के तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। वहीं, पुलिस को दुबई में बैठे शाकिर साठा पर संभल में 24 नवंबर को हुए बवाल की साजिश रचने का शक है। अब एसआईटी इसी आधार पर कार्रवाई कर रही है।
Sambhal violence Pakistan connection Shakir Satha has links with ISI many henchmen live in sambhal
दीपा सराय का शारिक साठा - फोटो : अमर उजाला
शारिक साठा के खिलाफ कई मामले दर्ज
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नखासा थाने में डकैती, लूट, वाहन चोरी, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के मामले शारिक साठा के खिलाफ दर्ज हैं। कई मामले में वह वारंटी है। एसपी ने बताया कि दिल्ली, एनसीआर और अन्य राज्यों में दर्ज मुकदमों का भी रिकॉर्ड मंगाया जाएगा। एसपी ने बताया कि टीम शारिक साठा के संपर्क में रहे लोगों की भी छानबीन कर रही है। जिससे शारिक साठा के गिरोह में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि शारिक साठा ने यदि पाकिस्तानी व अमेरिकी कारतूस भेजे हैं तो उसके गुर्गों ने ही बवाल में इस्तेमाल किए हैं। उन गुर्गों तक पहुंचने के लिए ही छानबीन शुरू की है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal violence Pakistan connection Shakir Satha has links with ISI many henchmen live in sambhal
संभल में तलाशी के दाैरान माैजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद
चोरी की लग्जरी कारें भेजता था नेपाल
दिल्ली क्राइम ब्रांच के रिकॉर्ड के मुताबिक शारिक साठा देश के अलग-अलग हिस्सों से लग्जरी कारों की चोरी कराकर या लूटकर नेपाल भेजता था। वहां भी गिरोह के सदस्य थे। इसका खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया था। शारिक साठा जेल चला गया था तो गिरोह से घटनाओं को अंजाम दिलाता रहा। वर्ष 2020 में जेल से छूटने के बाद फर्जी पासपोर्ट से दुबई भाग गया था। करीब दो वर्ष पहले 300 वाहन शारिक गिरोह से दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने बरामद किए थे। उस मामले में शारिक साठा के परिवार से भी आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन
Sambhal violence Pakistan connection Shakir Satha has links with ISI many henchmen live in sambhal
संभल में पथराव और आगजनी के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
शारिक साठा पर 24 नवंबर को बवाल की साजिश रचने का शक
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साठा पर शक है कि उसने ही 24 नवंबर को बवाल की साजिश रची थी। उसके माध्यम से पाकिस्तानी व अमेरिकी कारतूस संभल तक पहुंचे, जो उसके गुर्गों ने बवाल में इस्तेमाल किए। जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि शारिक बड़ा वाहन चोर भी है। दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में 50 से ज्यादा वाहन चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed