फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Update: राज्यरानी-जनसाधारण समेत 25 ट्रेनें रद्द, 26 जनवरी से पहले मेरठ-वाराणसी वंदेभारत चलने के आसार

Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

कोहरे और बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 30 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसमें राज्यरानी एक्सप्रेस और जनसाधारण एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा कुंभ एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसका असर 35 हजार यात्रियों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
25 trains including Rajyarani-Janasadharan cancelled, Vande Bharat likely run between Meerut-Varanasi
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के कारण पहले ही 30 ट्रेनें रद्द हैं। अब बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 26 और ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें राज्यरानी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। ये ट्रेंने एक जनवरी से 19 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। इनके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट बदला गया है। हावड़ा तक जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक लखनऊ तक ही चलेगी। 

25 trains including Rajyarani-Janasadharan cancelled, Vande Bharat likely run between Meerut-Varanasi
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

इन ट्रेनों के निरस्त, रूट डायवर्जन व अल्प दूरी के लिए चलने से करीब 35 हजार यात्रियों का सफर प्रभावित होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (12203-04) सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस नौ से 17 फरवरी तक गोरकफुर, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ व हरदोई स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 

25 trains including Rajyarani-Janasadharan cancelled, Vande Bharat likely run between Meerut-Varanasi
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

(12557-58) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होकर चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी। इसी तरह (22446) अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस 1- फरवरी को बालामऊ-लखनऊ होकर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
25 trains including Rajyarani-Janasadharan cancelled, Vande Bharat likely run between Meerut-Varanasi
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

 इन ट्रेनों को किया गया निरस्त 

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी रद्द
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी
14235-36 बनारस-बरेली-बनारस 14 से 19 फरवरी
15119-20 जनता एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी
13257-58 जनसाधारण एक्सप्रेस 14 से 19 फरवरी
15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी
15623-24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 14 व 18 फरवरी
13005-06 पंजाब मेल एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी
12355-56 अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी
22355-56 पटना-चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी
20939-40 साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 18 व 19 फरवरी
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत 7 से 19 फरवरी
13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी
12469-70 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 जनवरी से 19 फरवरी
विज्ञापन
25 trains including Rajyarani-Janasadharan cancelled, Vande Bharat likely run between Meerut-Varanasi
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : samvad

26 जनवरी से पहले मेरठ-वाराणसी वंदेभारत चलने के आसार

मेरठ से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ तक चलने वाली (22489-90) वंदेभारत एक्सप्रेस 26 जनवरी से पहले वाराणसी तक चल सकती है। इसके विस्तार का प्रस्ताव पास होने के बाद समय सारिणी भी जारी हो चुकी है। अब सिर्फ संचालन की तारीख की घोषणा होनी बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed