फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sambhal Violence: बिलाल की पीठ... नईम, कैफ के सीने में लगी गोली; अयान के लिवर, फेफड़े-दिल को चीरकर बाहर निकली

Tue, 26 Nov 2024 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Nov 2024 02:41 PM IST
सार

संभल हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें से चार की गोली लगने से जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह पता चला कि चार शवों में गोली लगी थी, लेकिन गोली चलाने वालों और उनके हथियारों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि चारों की माैत उपद्रवियों की ओर से की गई  फायरिंग में हुई। 

विज्ञापन
Sambhal Violence Bilal was shot in back and Naeem Kaif and Ayan were shot in chest post mortem reveal
संभल बवाल में जान गंवाने वाले कैफ, बिलाल, नईम - फोटो : अमर उजाला
संभल में बवाल के बाद तमाम सवाल अब भी पहेली बने हैं। बवाल में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें चार की जान गोली लगने से गई। यह गोलियां कितने हथियारों से चलीं और किसने चलाई, इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। हालांकि, मृतकों के परिजन पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगा रहे हैं। संभल में रविवार सुबह जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई। मोहल्ला हयातनगर निवासी रोमान को छोड़कर अन्य सभी के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए। 


 
Sambhal Violence Bilal was shot in back and Naeem Kaif and Ayan were shot in chest post mortem reveal
संभल बवाल में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम से पता चला है कि गोली बिलाल की पीठ में लगी थी। यह गोली सीने से बाहर निकल गई। वहीं कैफ के सीने में गोली लगी और पीठ से बाहर निकल गई। इसके अलावा अयान और नईम के भी सीने में गोली लगी। रोमान के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर चले गए और दफन कर दिया। रोमान के परिजनों ने गोली लगने की बात से भी इन्कार किया। माना जा रहा है कि भगदड़ में गिरने या पत्थर लगने से जान चली गई।

 
Sambhal Violence Bilal was shot in back and Naeem Kaif and Ayan were shot in chest post mortem reveal
संभल बवाल में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस ओर से चलीं और गोली चलाने वाले कितने लोग थे। मृतकों के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ही गोली चलाई। उन्होंने आरोप है कि पुलिसकर्मी सीधे गोली चला रहे थे। लोग जान बचाकर भागे तो किसी की पीठ और किसी के सीने में गोली लगी, जबकि एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि पुलिस ने गोली नहीं चलाई। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाने के लिए सिर्फ आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया। फायरिंग उपद्रवियों की ओर से ही की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sambhal Violence Bilal was shot in back and Naeem Kaif and Ayan were shot in chest post mortem reveal
संभल बवाल में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अयान के लिवर, फेफड़े और दिल को चीरकर बाहर निकली गोली
बवाल में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय अयान के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के पैनल द्वारा सोमवार को किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ गई है। पता चला कि अवान को सीने में दाहिनी ओर गोली लगी थी। गोली लिवर, फेफड़े और दिल को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थी। अयान को घायल अवस्था में मुरादाबाद के जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से परिजन टीएमयू लेकर गए थे। वहीं देर रात उसकी मौत हो गई थी।

 
विज्ञापन
Sambhal Violence Bilal was shot in back and Naeem Kaif and Ayan were shot in chest post mortem reveal
संभल बवाल में जान गंवाने वाले युवकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि भीड़ ने पथराव किया तो पुलिस ने केवल आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का इस्तेमाल किया था। पुलिस की ओर से फायरिंग नहीं की गई। गोलियां कहां से चलाई गईं, इसकी जांच की जा रही है। पथराव करने वालों की फुटेज से पहचान की जा रही है। अब तक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed