संभल हिंसा में फायरिंग करने वालों पर एक और केस दर्ज किया गया है। हिंसा में गोली लगने से घायल वसीम के चाचा नसीम ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि तुर्क बिरादरी के लोगों ने फायरिंग की थी। इस केस की विवेचना मुरादाबाद से संभल ट्रांसफर कर दी गई है। केस दर्ज होने के बाद संभल में राजनीति गर्म हो गई है। अब नेता दबी जुबान से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
संभल हिंसा: एफआईआर में तुर्क बिरादरी का नाम आने के बाद मचा घमासान, बवाल वाले इलाके में राजनीति हो गई तेज
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:24 PM IST
सार
संभल हिंसा में घायल वसीम के चाचा नसीम ने तुर्क बिरादरी के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नसीम का कहना है कि 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे के दौरान उपद्रवियों ने पथराव और गोलीबारी की जिसमें वसीम घायल हुआ। केस दर्ज होने के बाद संभल में राजनीति गर्म हो गई है। अब नेता दबी जुबान से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन