फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'आई-लव यू... तेरे बिन नहीं जी सकता', प्रेमिका को भेजे ये मैसेज, फिर युवक ने दिल के पास गोली मारकर दी जान

Thu, 25 Sep 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 25 Sep 2025 02:00 PM IST
सार

मुरादाबाद में सैलून संचालक युवक ने प्रेमिका को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। इसके बाद दिल के पास गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि युवक के परिजन हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Salon owner Azim commits suicide by sending a WhatsApp message to his girlfriend in moradabad
moradabad suicide - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के कुंदरकी के नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सैलून संचालक मो. अजीम (20) ने अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा- तेरे बिन जी नहीं सकता... इसके बाद अजीम ने दिल के पास तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। 

बुधवार की सुबह दस बजे घर से करीब 500 मीटर दूर बछुआ बाग में उसका शव मिला, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस को शव के पास तमंचा पड़ा मिला जबकि उसकी जेब में दो कारतूस मिले हैं। हालांकि परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

Salon owner Azim commits suicide by sending a WhatsApp message to his girlfriend in moradabad
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद

आत्महत्या करने वाला मो. अजीम कुंदरकी में ही सैलून चलाता था। बताया जा रहा है कि करीब एक साल से कुंदरकी की एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं थे जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था।

Salon owner Azim commits suicide by sending a WhatsApp message to his girlfriend in moradabad
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद

कोल्ड ड्रिंक लेने जाने की कहकर निकला था अजीम
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे से मो. अजीम अपने घर से कोल्ड ड्रिंक लेने जाने की बात कहकर निकला था। वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात में ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salon owner Azim commits suicide by sending a WhatsApp message to his girlfriend in moradabad
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद

बुधवार सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर आम के बाम में अजीम शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ अशोक कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Salon owner Azim commits suicide by sending a WhatsApp message to his girlfriend in moradabad
कुंदरकी में अजीम का गोली लगा शव बरामद। पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद

युवक और युवती के बीच व्हाट्सएप चैट
साथ ही परिजनों से अजीम के लापता होने के बारे में जानकारी ली। पुलिस को शव के पास ही उसका मोबाइल मिल गया। इसके अलावा उसके जेब से तो कारतूस भी मिले हैं। पुलिस को मौके पर मिले मो. अजीम के मोबाइल को पुलिस ने चेक किया तो पता चला कि युवक और युवती के बीच व्हाट्सएप मैसेज किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed