{"_id":"5fbcf3628ebc3e9b8c5d807a","slug":"new-twist-in-dhruv-kidnapping-case-husband-came-to-the-rescue-of-accused-shikha-said-police-falsely-implicated","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: ध्रुव अपहरण कांड में नया मोड़, जिस मां ने रचा था खौफनाक प्लान, उसके बचाव में आया पति, बोला-झूठा फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ध्रुव अपहरण कांड में नया मोड़, जिस मां ने रचा था खौफनाक प्लान, उसके बचाव में आया पति, बोला-झूठा फंसाया
Tue, 24 Nov 2020 05:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
dhruv kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला के चर्चित ध्रुव अपहरण कांड में नया मोड़ आ गया है। आरोपी मां शिखा के बचाव में उसका पति आ गया है। शिखा के पति गौरव ने भी शिखा और अशफाक के पक्ष में शपथ पत्र देते हुए कहा था कि उनका कोई दोष नहीं है। पुलिस ने उन्हें फर्जी फंसाया। इसलिए जमानत दी जाए। इस जमानत याचिका पर सोमवार को बहस हुई।
Dhruv Kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आरोपी शिखा और उसके प्रेमी अशफाक अभी जेल में ही रहेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवी शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। तीसरे आरोपी कार मोहम्मद चालक इमरान खान को अदालत से जमानत मिल गई है।
ध्रुव और मां शिखा
- फोटो : अमर उजाला
क्या था मामला
आपको बता दें कि मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले फाइनेंस कंपनी कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव कुमार का सात अगस्त 2020 की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद गौरव से इंटरनेट कॉल के जरिये तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
आपको बता दें कि मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले फाइनेंस कंपनी कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव कुमार का सात अगस्त 2020 की दोपहर करीब डेढ़ बजे घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद गौरव से इंटरनेट कॉल के जरिये तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी अशफाक- मां शिखा और बेटा ध्रुव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आठ अगस्त को गाजियाबाद के कौशांबी से ध्रुव को बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में ध्रुव की मां शिखा, तेलंगाना निवासी अशफाक और कार चालक इमरान खान को गिरफ्तार कर अपहरण कांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि शिखा के अशफाक से प्रेम संबंध थे। प्रेमी के साथ घर बसाने को शिखा ने ही अपने बेटे ध्रुव का अशफाक से अपहरण कराया था।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तब से ही तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। आरोपियों ने जमानत के लिए जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल की थी। शिखा के पति गौरव ने भी शिखा के पक्ष और अशफाक के पक्ष में शपथ पत्र देते हुए कहा था कि उनका कोई दोष नहीं है। पुलिस ने उन्हें फर्जी फंसाया। इसलिए जमानत दी जाए।