फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन को इन्साफ कब?: रोते हुए पिता बोले- आखिरी दम तक कोर्ट में करूंगा पैरवी, पुलिस की कार्रवाई से परिजन निराश

Mon, 23 Sep 2024 12:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: When will justice come to peace, Crying father says he will advocate in court till last breath
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में थार से कुचलकर अमन की माैत के मामले में अभी तक पुलिस की कार्रवाई से पिता योगेंद्र कुमार निराश हैं। आंसू पोछते हुए कहा कि अभी हार नहीं मानी है। बेटे को इन्साफ दिलाने के लिए आखिरी दम तक आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पैरवी करुंगा। आरोपियों को सजा दिलाना ही जीवन का मकसद है।

Moradabad: When will justice come to peace, Crying father says he will advocate in court till last breath
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी लोको पायलट योगेंद्र कुमार का बेटा अमन 15 सितंबर की रात दस बजे अपनी बहन माही के जन्मदिन पर बाजार से केक खरीदने के लिए बाइक से निकला था। कंटेनर डिपो के सामने कट पर थार सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी माैत हो गई थी। इससे पहले अमन का थार सवारों से विवाद हुआ था। 

Moradabad: When will justice come to peace, Crying father says he will advocate in court till last breath
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

थार में नीलकंठ काॅलोनी निवासी अनमोल, लाजपतनगर निवासी सुकेत खन्ना, रेलवे कॉलोनी हरथला निवासी दिव्यम चौधरी मौजूद थे। घटना के बाद लोगों ने अनमोल को पकड़ लिया। उसके दो साथी कूदकर भाग निकले। पुलिस ने अनमोल को दोषी पाते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर अमन के पिता योगेंद्र का कहना है कि एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: When will justice come to peace, Crying father says he will advocate in court till last breath
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

घटना के नौ दिन बाद दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पैरवी करेंगे। सोमवार को अपने अधिवक्ता से इस बारे में रायमशविरा करेंगे। घटना से अभी परिवार उबरा नहीं है। अमन की बहनें और मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। वहीं एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
Moradabad: When will justice come to peace, Crying father says he will advocate in court till last breath
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

थार से कुचलकर अमन की माैत के मामले में व्यापारी सुरक्षा फोरम ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। सुरक्षा फोरम से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आए, इसके लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। वहीं व्यापारियों के साथ अनमोल के पिता  मनोज अरोड़ा ने भी बात रखी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed