फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन मौत मामला: 'हर जन्मदिन पर आएगी भाई की याद, दरवाजे पर आहट से चौंक उठती है मां', सुन्न कर ये देगी कहानी

Sun, 22 Sep 2024 01:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Sep 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Aman s sister said that her brother will be remembered on every birthday
Aman Death Case - फोटो : अमर उजाला

इकलौते भाई को खोने वाली सोनी और माही के आंसू नहीं थम रहे। वह अपने मां-बाप को संभालने में जुटी हैं। बहनों का कहना है थार सवारों ने हमारे भाई अमन को हमसे छीन लिया। साथ ही पूरे परिवार के सपनों को भी चकनाचूर कर दिया। हमने क्या-क्या सपने देखे थे। एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस अब तक न तो जांच पूरी कर पाई और न ही थार सवार पकड़े गए। 

Aman s sister said that her brother will be remembered on every birthday
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

भाई तो चला गया अब उसे इन्साफ दिलाने तक लड़ते रहेंगे। इंग्लैंड में जॉब करने वाली सोनी ने बताया कि वह तीन साल से इंग्लैंड में रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं, जब वह भाई से बात नहीं करती थीं। इस घटना से भी पहले मेरी करीब दो घंटे भाई से बात हुई थी। माही के जन्मदिन को लेकर वह बहुत खुश था। माही को क्या गिफ्ट दिया जाएगा, उसने मुझसे ही सलाह ली थी। इकलौते भाई को खोने का दुख क्या होता है यह मैं और मेरा परिवार ही जान सकता है। भाई को इन्साफ दिलाने तक मैं इंग्लैंड नहीं जाऊंगी। 

Aman s sister said that her brother will be remembered on every birthday
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

दर्द... हर जन्मदिन पर आएगी भाई की याद
छोटी बहन माही ने बताया कि भाई हर साल मेरा जन्मदिन मनाते थे। वह मेरे लिए केक और गिफ्ट लेने घर से निकले थे। उस मनहूस रात को कभी नहीं भूल पाऊंगी। भाई ने मुझे कॉल कर बताया था कि माही थार सवार युवकों से मेरा झगड़ा हो गया है। केक लाने में देर हो जाएगी। इसके बाद कॉल कट गई थी। जब जब मेरा जन्मदिन आएगा, मुझे भाई की हर एक बात याद आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aman s sister said that her brother will be remembered on every birthday
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

रिटायरमेंट पर कार्यक्रम करना चाहते थे
सोनी ने बताया कि उनके पिता जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। अमन, माही और मैंने तय किया था कि पापा के रिटायरमेंट पर बड़ा कार्यक्रम करेंगे। मैंने भी जनवरी में ही घर लौटने का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन भाई की माैत की खबर मिलने पर मैं उसी दिन इंग्लैंड से रवाना हो गई थी।  

विज्ञापन
Aman s sister said that her brother will be remembered on every birthday
थार से अमन को कुचलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दरवाजे पर आहट से चौंक उठती हैं अमन की मां
शहर के चंद्र नगर गली नंबर छह निवासी योगेंद्र कुमार की पत्नी निर्मला बेटे अमन कुमार की मौत के गम से अब तब नहीं निकल पाई हैं। दरवाजे पर हल्की सी आहट से भी वह चौंक उठती हैं। उन्हें लगता है कि मेरा बेटा घर आ गया है। निर्मला की ऐसी हालत देखकर पति योगेंद्र और उनकी दोनों बेटियां माही और सोनी भी फूट-फूट कर रोने लगती हैं। पिता योगेंद्र कुमार का कहना है कि थार सवारों को पुलिस बचाने में जुटी है, लेकिन हमारा दुख पुलिस को क्यों दिखाई नहीं दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed