फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद की तस्वीरें: दरियापुर में भरा पानी, सुरक्षित निकालीं तीन गर्भवती, जंगल में बाढ़... पेड़ पर तेंदुआ

Sat, 09 Aug 2025 04:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

मुरादाबाद के गांव दरियापुर में बाढ़ के पानी से घिरे घरों से एसडीआरएफ और प्रशासन ने समय रहते तीन गर्भवती महिलाओं व एक प्रसूता को सुरक्षित निकाल लिया। इसके अलावा रामगंगा नदी ऊफान पर है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Water filled in Dariyapur, three pregnant women rescued safely, leopard climbed a tree
मुरादाबाद में बाढ़ का नजारा - फोटो : अमर उजाला

अगवानपुर नगर से सटे जंगल में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से झाड़ियों में छिपा तेंदुआ पेड़ पर जाकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर लोग दहशत में आ गए। कई लोग उसकी वीडियो बनाने में लग गए। मोहल्ला ढाप से लगे जंगल में रात करीब एक तेंदुआ पानी से बचने के लिए पेड़ पर जाकर बैठ गया। इसकी सूचना मोहल्ले लोगों को लगी तो दर्जनों लोग टार्च और लाठी डंडों के साथ जंगल के किनारे जमा हो गए।

Moradabad: Water filled in Dariyapur, three pregnant women rescued safely, leopard climbed a tree
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद

टॉर्च की रोशनी में तेंदुआ पेड़ पर बैठा साफ नजर आया। तेंदुए को भगाने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरा।  तेंदुए की दहशत में क्षेत्र के लोग रात में जागते रहे। सुबह तेंदुए को खोजने का सिलसिला चलता रहा। बाढ़ का पानी खेतों में पानी चुके है। अब ऐसे में जंगल में जानवरों के छिपने की जगह नहीं रही है। यही कारण रहा कि तेंदुआ झाड़ियों से बाहर निकलकर मैदान में भागने की कोशिश की। हालांकि तेंदुआ आबादी की तरफ नहीं आया। 

Moradabad: Water filled in Dariyapur, three pregnant women rescued safely, leopard climbed a tree
मुरादाबाद में बारिश के बाद भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला

गोशाला पर पहुंचा बाढ़ का पानी, फसलें डूबीं
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अगवानपुर गोशाला तक पानी पहुंच गया है। नदी के किनारे खड़ी फसलें पानी में डूब गई हैं। बाढ़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रामगंगा नदी से करीब 500 मीटर दूर अगवानपुर की कान्हा गोशाला है। बाढ़ का पानी गोशाला की दीवारों तक आ गया है। सड़क और आसपास के खेतों में पानी देखकर गोशाला में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: Water filled in Dariyapur, three pregnant women rescued safely, leopard climbed a tree
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

गोशाला के कर्मचारियों ने दोनों गेटों पर मिट्टी के बड़े ढेर खड़े कर पानी को रोक दिया है। सड़क और खेत बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। लगातार रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे पोस्टमॉर्टम हाउस वाले घाट पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस किसी को रामगंगा नदी की तरफ नहीं जाने दे रहीं है। नदी किनारे बोई गई सब्जियां पानी से भर गई  है। किसान बाढ़ को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Water filled in Dariyapur, three pregnant women rescued safely, leopard climbed a tree
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

दरियापुर के घरों में भरा पानी
कांठ के गांव दरियापुर में नदी का पानी लोगों के घरों में पीठ की ऊंचाई तक आ गया है। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसी तीन गर्भवती महिलाओं को प्रशासन ने समय रहते सुरक्षित निकाल लिया। तीनों महिलाएं 37 सप्ताह की गर्भवती हैं और अब प्रसव का समय निकट है। तीनों को सीएचसी कांठ में भर्ती किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed