फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दादी' से शादी करने पर कत्ल: न्यूजीलैंड से आए सौतेले बेटे ने की हत्या, झाड़ियों में छिपाई थी कार; पूरी कहानी

Tue, 13 Oct 2026 03:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 03:15 PM IST
सार

यूपी के रामपुर में कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। न्यूजीलैंड से आए सौतेले बेटे ने पिता की हत्या की थी। वारदात में शामिल आरोपी फुफेरा भाई भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Moradabad Washing center operator Murder stepson who had come from New Zealand killed his father
रामपुर में नवजोत की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के रामपुर के थाना मिलकखानम इलाके के कुम्हरिया कलां गांव में हुई कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम उसके सौतेले बेटे ने की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए वह न्यूजीलैंड से चुपचाप गांव पहुंचा था। यहां उसने अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 



पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और हथियार भी बरामद कर लिए हैं। 
Trending Videos
Moradabad Washing center operator Murder stepson who had come from New Zealand killed his father
रामपुर में नवजोत की हत्या का खुलासा - फोटो : संवाद
10 अक्तूबर को टाहकला गांव निवासी नवजोत सिंह कुम्हरिया कलां स्थित अपनी कार वॉशिंग की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कार सवार युवकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। मामले में 11 अक्तूबर को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। 

 
Moradabad Washing center operator Murder stepson who had come from New Zealand killed his father
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मिलकखानम पुलिस ने पीपलीवन के जंगल में नहल बैराज के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टाहकला निवासी अवदीप सिंह और बिलासपुर क्षेत्र के कचनाल गांव निवासी राजनदीप सिंह उर्फ रजविंदर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad Washing center operator Murder stepson who had come from New Zealand killed his father
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान अवदीप के पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। राजनदीप के पास से भी 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 32 बोर की पिस्टल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Moradabad Washing center operator Murder stepson who had come from New Zealand killed his father
Navjot Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झाड़ियों में छिपा रखी थी वारदात में इस्तेमाल कार
नवजोत सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रे कलर की ऑल्टो कार झाड़ियों में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीपलीवन के जंगल में नहल बैराज के पास से कार बरामद की। कार का नंबर यूके 06 एम 8966 है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed