फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद दर्दनाक हादसा: हाईवे से अस्पताल तक चीखें और सिसकियां, खौफनाक मंजर देख कांप गया कलेजा

Sun, 31 Jan 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
moradabad road accident on UP Agra-Moradabad highway 11 died
moradabad accident - फोटो : अमर उजाला
आगरा हाईवे पर मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र में भीषण हादसे की चपेट में आई मिनी बस के परखच्चे उड़ने से उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े लेकिन मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को बाहर निकालना चुनौती भरा था। 
moradabad road accident on UP Agra-Moradabad highway 11 died
moradabad accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और क्रेन के पहुंचने पर राहत में कुछ तेजी आई और हताहतों को बाहर निकालकर एंबुलेंसों से अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। अस्पताल में भी घायलों की चीखें गूंजती रहीं। हादसा स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मिनी बस को ओवरटेक कर रही डीसीएम रफ्तार में थी कि सामने से आ रहा ट्रक अचानक टायर फटने से असंतुलित होकर डीसीएम में टकरा गया। 
 
moradabad road accident on UP Agra-Moradabad highway 11 died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
तेज टक्कर से डीसीएम की दिशा बदली और वह पूरे फोर्स के साथ समानांतर चल रही मिनी बस में जा घुसी। उसमें सवार यात्रियों को संभलने और समझने का मौका तक नहीं मिला। चार यात्रियों की सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। छह लोगों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इनमें चार मिनी बस के यात्री थे। मिनी बस के एक घायल ने रात में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
moradabad road accident on UP Agra-Moradabad highway 11 died
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी - फोटो : amar ujala
मिनी बस में मौजूद 30 से अधिक यात्री मुरादाबाद की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर थे। बिलारी और कुंदरकी के आसपास रहने वाले इन लोगों का निजी बसों से मुरादाबाद तक का सफर दिनचर्या का हिस्सा था। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ घंटे बाद इनके परिजन मुरादाबाद अस्पताल पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
moradabad road accident on UP Agra-Moradabad highway 11 died
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
चीखते-सिसकते घर वाले कह रहे थे कि मजदूरी की मजबूरी कई को मौत के मुहाने तक ले गई। रोजगार के लिए शुरू किया सफर कई के लिए जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि डीसीएम में दरी और ट्रक में प्लास्टिक बनाने का कच्चा माल भरा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed