फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद हादसाः 11 की मौत, 24 घायल, सीट पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ गए कई मजदूर

Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
11 people killed 24 injured in accident on Moradabad-Agra National Highway
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala

शनिवार सुबह कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में नौ बस यात्री हैं, जो कुंदरकी, बिलारी क्षेत्र से मजदूरी के लिए मुरादाबाद आ रहे थे। मिनी बस चालक और फर्रुखाबाद निवासी ट्रक का क्लीनर भी मृतकों में शामिल हैं। हादसे से हाईवे पर करीब चार घंटे जाम लगा रहा।



यह हादसा आगरा हाईवे पर ग्राम नानपुर की पुलिया के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिलारी से मुरादाबाद जा रही निजी मिनी बस को शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास पीछे चल रही डीसीएम ओवरटेक कर रही थी। इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का एक टायर फट गया और ट्रक डीसीएम को टक्कर मारते हुए हाईवे किनारे खाई में जा पलटा। टक्कर से असंतुलित हुई डीसीएम समानांतर चल रही मिनी बस में घुस गई। मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। उसमें 30 से अधिक सवारियां थीं। चार बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच यात्रियों और ट्रक चला रहे क्लीनर विशाल को मुरादाबाद जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उपचार के दौरान रात में एक घायल ने मेरठ में दम तोड़ दिया। मुरादाबाद जिला अस्पताल में गंभीर हालत देखते हुए उसे शाम को मेरठ रेफर कर दिया गया था। 
विशाल फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला था। 24 घायलों में से 15 को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें डीसीएम के चालक, क्लीनर के अलावा फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला ट्रक चालक प्रदीप भी शामिल है। अन्य घायल निजी स्तर से उपचार करवा रहे हैं। हादसे से मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चार घंटे जाम लगा रहा।
 

11 people killed 24 injured in accident on Moradabad-Agra National Highway
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : amar ujala

हाईवे से अस्पताल तक चीखें और सिसकियां, सीट पर बैठे-बैठे ही दम तोड़ गए कई मजबूर मजदूर
आगरा हाईवे पर कुंदरकी क्षेत्र में भीषण हादसे की चपेट में आई मिनी बस के परखच्चे उड़ने से उसमें सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े लेकिन मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को बाहर निकालना चुनौती भरा था। पुलिस और क्रेन के पहुंचने पर राहत में कुछ तेजी आई और हताहतों को बाहर निकालकर एंबुलेंसों से अस्पताल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। अस्पताल में भी घायलों की चीखें गूंजती रहीं।

11 people killed 24 injured in accident on Moradabad-Agra National Highway
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala

हादसा स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मिनी बस को ओवरटेक कर रही डीसीएम रफ्तार में थी कि सामने से आ रहा ट्रक अचानक टायर फटने से असंतुलित होकर डीसीएम में टकरा गया। तेज टक्कर से डीसीएम की दिशा बदली और वह पूरे फोर्स के साथ समानांतर चल रही मिनी बस में जा घुसी। उसमें सवार यात्रियों को संभलने और समझने का मौका तक नहीं मिला। चार यात्रियों की सीट पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। छह लोगों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इनमें चार मिनी बस के यात्री थे। मिनी बस के एक घायल ने रात में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मिनी बस में मौजूद 30 से अधिक यात्री मुरादाबाद की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर थे। बिलारी और कुंदरकी के आसपास रहने वाले इन लोगों का निजी बसों से मुरादाबाद तक का सफर दिनचर्या का हिस्सा था। हादसे की जानकारी मिलते ही कुछ घंटे बाद इनके परिजन मुरादाबाद अस्पताल पहुंच गए। चीखते-सिसकते घर वाले कह रहे थे कि मजदूरी की मजबूरी कई को मौत के मुहाने तक ले गई। रोजगार के लिए शुरू किया सफर कई के लिए जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि डीसीएम में दरी और ट्रक में प्लास्टिक बनाने का कच्चा माल भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
11 people killed 24 injured in accident on Moradabad-Agra National Highway
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी - फोटो : amar ujala
आला अफसरों ने किया मौके का रुख
मुरादाबाद। भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसरों ने मौके का रुख किया। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी संभल चक्रेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार हादसा स्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों को राहत में तेजी के निर्देश दिए।
    
कुंदरकी हादसे के मृतकों नाम और पते
- कमरुद्दीन (36) पुत्र रफीउद्दीन, निवासी ग्राम ढकिया जुम्मा, थाना कुंदरकी
- फिरोज (35) पुत्र बब्बन खां, निवासी बाजार वाली मस्जिद, कस्बा कुंदरकी
- गुलाम मोहम्मद (30) पुत्र मेहंदी हसन, निवासी राजकीय कन्या इंटर कालेज, कस्बा कुंदरकी
- रिजवान (20) पुत्र सद्दन, निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा कुंदरकी
- रिजवान (35) पुत्र आशिक हुसैन, निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा कुंदरकी
- राजवीर (45) पुत्र लाखन, निवासी ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, थाना कुंदरकी
- जितेंद्र (24) पुत्र महेश, निवासी मोहल्ला गोविंद नगर थाना कटघर, मुरादाबाद
- अशोक (32) पुत्र रामसरण निवासी ग्राम पीपली, थाना बिलारी
- बस चालक करन सिंह (40) पुत्र बुद्धसेन, निवासी ग्राम सफीलपुर, थाना बिलारी
- चांद (55) पुत्र मुंशी निवासी ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर, थाना बिलारी
- ट्रक क्लीनर विशाल (24) पुत्र उमेश, निवासी ग्राम सुतहड़ी, थाना शमशाबाद, जिला फर्रुखाबाद

 
विज्ञापन
11 people killed 24 injured in accident on Moradabad-Agra National Highway
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
हादसे के घायलों की सूची
- आकाश (21) पुत्र छत्रपाल, निवासी ग्राम रुस्तम नगर, सहसपुर, थाना बिलारी
- जरीफ अहमद (50) पुत्र साबिर निवासी ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर, थाना बिलारी
- इस्लाम (30) पुत्र सुखा निवासी ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर, थाना बिलारी
- हरिश्चंद्र, पुत्र सुमेरी, निवासी ग्राम नगला, थाना बिलारी
- वीर सिंह (40) पुत्र सुरभि, निवासी ग्राम चौधरपुर, थाना बिलारी
- सचिन (34) पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर, थाना बिलारी
- चंद्र प्रेम देवी (60) पत्नी हरिश्चंद्र निवासी ग्राम नगलिया जट, थाना बिलारी
- आदित्य कुमार (4) पुत्र सचिन कुमार निवासी ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर, थाना बिलारी
- हेमराज (55) पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम नगलिया थाना बिलारी
- ओमपाल (40) पुत्र छोटो निवासी मोहल्ला सादात पश्चिमी कस्बा कुंदरकी
- अजीम पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला कायस्थान, कस्बा कुंदरकी
- रजाबुल पुत्र भुल्लन, निवासी ग्राम खाबरी अव्वल, थाना बिलारी
- इब्राहिम (35) पुत्र खैराती निवासी कस्बा व थाना कुंदरकी
- अकबर अली  (36) पुत्र मुनव्वर हुसैन निवासी कस्बा व थाना कुंदरकी 
- प्रदीप (55) वर्ष पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम फतेह अली थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद (ट्रक चालक)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed